एक ओटीपी से मिल जाएगा कैश, एटीएम जाने की जरूरत नहीं, क्या है वर्चुअल ATM, कैसे करता है काम? जानें यहाँ

virtual atm

Virtual ATM: डिजिटल पेमेंट ने कैश की जरूरत खत्म कर दी है। लेकिन कभी-कभी इसकी जरूरत पड़ जाती है। कैश निकालने के लिए एटीएम की लंबी लाइन में लगना पड़ता है। लेकिन अब वर्चुअल एटीएम के जरिए आसानी से सिर्फ एक ओटीपी के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। जी हाँ, वर्चुअल एटीएम मार्केट में आ चुके हैं। जिसकी मदद से ग्राहक अपने नजदीकी दुकान पर जाकर भी कैश विथ्ड्रॉ कर सकते हैं।

कैन उठा सकता है लाभ?

दरअसल, चंडीगढ़ की फिनटेक कंपनी पे मार्ट इंडिया “Virtual ATM” को लेकर आया है। कंपनी ने आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक,  जम्मू एंड कश्मीर बैंक और करूर वैश्य बैंक के साथ पार्ट्नर्शिप की है। कुछ स्थानों पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। इस लिस्ट में दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई शामिल है।

ऐसे करता है काम

वर्चुअल एटीएम की मदद से ग्राहक 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का कैश विथ्ड्रॉ कर सकते हैं। हर महीने सिर्फ 10000 रुपये कैश निकालने की अनुमति होगी। कैश निकालने के लिए न एटीएम, न डेबिट कार्ड और न ही यूपीआई की जरूरत पड़ेगी। मोबाइल बैंकिंग एप पर कैश विथ्ड्रॉ के लिए रिक्वेस्ट करने पर बैंक एक ओटीपी जनरेट करता है, जो यूजर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इस ओटीपी को अपने नजदीकी दुकानों पर जाकर दिखाने से आप कैश को कलेक्ट कर सकते हैं। आपके मोबाइल बैंकिंग ऐप में आसपास के दुकानदारों लिस्ट दुकानदारों का नाम, स्थान और फोन नंबर के साथ दिखेगी। जो वर्चुअल एटीएम पर रजिस्टर्ड होंगे। सुविधा का लाभ उठाने के लिए www.vatm.in  पर जाना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews