अपार आईडी सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह 12 अंकों का यूनिक डिजिटल आईडी है, जिसे शिक्षा मंत्रालय जारी करता है। इसके जरिए अलग-अलग संस्थानों में पढ़ाई करने के बाद भी आप एक जगह अपने अकादेमिक रिकॉर्ड्स को ढूंढ सकते हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य स्टेट बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम रजिस्ट्रेशन के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने LOC और पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अपार आईडी भी शामिल है।
यदि आपने भी अब तक अपार आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें। वरना बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करना मुश्किल होगा। इसे बनाने की प्रक्रिया बेहद ही आसान होती है। आप स्कूल से अपार आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे इस काम को पूरा कर सकते हैं। केवल मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और स्कूल या कॉलेज की जानकारी की जरूरत पड़ती है।
ये भी पढ़ें
अपार आईडी कैसे बनाएं? (APAAR ID)
- सबसे पहले एबीसी (अकादेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट टेस्ट) पोर्टल www.abc.gov.in पर जाएं।
- अब डिजीलॉकर के जरिए लॉग इन इन करें।
- यदि आपका Digilocker अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले इसे क्रिएट करें। इसके जरिए आधार नंबर और मोबाइल ओटीपी की जरूरत पड़ेगी।
- अब Create ABC/APAAR ID के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, नंबर स्कूल का नाम, कक्षा, रोल नंबर और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें। इसे वेरीफाई करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होते ही आपका अपार आईडी क्रिएट होगा।
- अब “डाउनलोड कार्ड” के ऑप्शन पर जाएं। स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और सेव कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
अपार आईडी के फायदे
- आईडी अपर आईडी आपकी डिग्री, सर्टिफिकेट और अन्य अचिवेमेंट को डिजिटल तौर पर सुरक्षित रखता है। इसकी वैधता लाइफटाइम होती है। स्कूल से लेकर नौकरी तक यह आपके काम आ सकता है।
- कहीं भी और कभी भी जरूरी दस्तावेजों को एक्सेस किया जा सकता है।
- कॉलेज बदलने पर आपको मार्कशीट ट्रांसफर करने की जरूरत भी नहीं पड़ती, अपने आप अकादेमिक डेटा दूसरे संस्थान तक पहुंच जाता है।
- स्यकॉलरशिप या किसी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरना भी आसान हो जाता है।
- यह नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क से लिंक होता है, जो आपके लर्निंग अचीवमेंट और स्किल पॉइंट्स को ट्रैक करता है।