सीबीएसई समेत स्टेट बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2026 Datesheet) की शुरुआत फरवरी- मार्च में करेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में ही डेट शीट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक 17 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इस दौरान चार परीक्षाओं का आयोजन होगा। जिसमें कक्षा दसवीं की पहली और दूसरी परीक्षा के साथ 12वीं की मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री पेपर शामिल हैं।
सीबीएसई के अलावा कोई स्टेट बोर्ड ने भी तारीखों का ऐलान कर दिया है। सूची में एमपी बोर्ड, पश्चिम बंगाल, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र बोर्ड शामिल हैं। जल्द ही यूपी बोर्ड, बिहार गुजरात, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के लिए भी बोर्ड एग्जाम डेट जारी होगी। इस महीने आईसीएसई और आईएससी की डेटशीट भी जारी कर दी है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर संबंधित वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल
सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं की पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा की शुरुआत 10:30 बजे होगी। किसी विषय के लिए 3 घंटे तो किसी के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। कक्षा दसवीं की परीक्षा 9 मार्च को खत्म होगी। वहीं 12वीं का एग्जाम 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। वही कक्षा दसवीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से लेकर 30 मई तक चलेगी। 1 जून को कंपार्टमेंट विषयों का एग्जाम लिया जाएगा। सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर उम्मीदवार विषय वार टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल 204 विषयों की परीक्षा भारत के अलावा 26 अन्य देशों में आयोजित होने वाली है। करीब 45 लाख उम्मीदवार इसका हिस्सा बनेंगे।
एमपी बोर्ड एग्जाम
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक जारी रहेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर जाकर परीक्षाएं परीक्षाएं 9 सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चलेंगे आयोजित की जाएगी उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
इन राज्यों ने भी घोषित की तारीख
पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल स्टेट बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 2 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक जारी रहेगी। स्टूडेंट वेस्ट बंगाल कौंसिल ऑफ़ हाईयर सेकंडरी एजुकेशन के आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं
आंध्र प्रदेश:– आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक आयोजित करने जा रहा है। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख कब तक घोषित नहीं की गई है। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bse.ap.gov.in/ विजिट कर सकते हैं।
कर्नाटक:– कर्नाटक में 18 मार्च से लेकर 1 फरवरी तक कक्षा दसवीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्य में 28 फरवरी से लेकर 17 मार्च तक आयोजित होगी। डिटेल टाइम टेबल https://kseab.karnataka.gov.in/ पर उपलब्ध है।
गोवा:– गोवा में कक्षा दसवीं का एग्जाम 10 फरवरी से लेकर 27 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। वही कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 मार्च से लेकर 27 मार्च के बीच आयोजित होने वाली है। कार्यक्रम को https://www.gbshse.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने भी एसएससी और एचएससी परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। कक्षा दसवीं का एग्जाम 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक चलेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mahahsscboard.in/en विजिट करने की सलाह दी जाती है।
