CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। डेटशीट जारी हो चुकी है। करीब 45 लाख स्टूडेंट्स इस बार एग्जाम में शामिल होंगे। आइए जानें डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
cbse board exam 2026

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड एग्जाम के लिए संभावित डेटशीट (CBSE Board Exam 2026 Datesheet) जारी कर दी है। जिसे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें दसवीं की दूसरी परीक्षा भी शामिल है। स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल शेड्यूल जारी होगा।

इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में  45 लाख उम्मीदवार 204 विषयों की परीक्षा देने वाले हैं। बोर्ड एग्जाम भारत के बाहर 26 अन्य देशों में भी आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा के साथ-साथ  प्रैक्टिकल, मूल्यांकन रिचेकिंग जैसी गतिविधियां भी होंगी। डेट शीट के हिसाब से छात्र अपना छात्र पढ़ाई की प्लानिंग कर सकते हैं। ताकि सही समय पर वह खुद को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार कर सकें। इससे शिक्षकों को भी पर्सनल शेड्यूल बनाने में मदद मिलेगी।

कब होगी 10वीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा?

अगले साल सीबीएसई 4 परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। कक्षा दसवीं मुख्य और दूसरी परीक्षा, बारहवीं के लिए मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री का आयोजन होगा। कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। वहीं कुछ पेपर के लिए 3 घंटे तो वहीं कुछ के लिए 2 घंटे का समय छात्रों को दिया जाएगा। पहले दिन गणित का पेपर होगा।

कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (इंग्लिश) और शॉर्टहैंड (हिंदी) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसकी अवधि विषय पर निर्भर करेगी। कक्षा दसवीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से लेकर 30 मई के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं 1 जून को कंपार्टमेंट सब्जेक्ट का आयोजन किया जाएगा।

कब होगी कॉपियों की चेकिंग?

प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद कॉपियों की जांच शुरू होगी, जो 12 दिन तक चलेगी। जैसे कि यदि कक्षा 12वीं की फिजिक्स परीक्षा 20 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी तो, इसका मूल्यांकन 3 मार्च 2026 को शुरू होगा, जो 15 मार्च 2026 तक चलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई डेटशीट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। कक्षा के अनुसार विषय का नाम, कोड, तारीख और समय चेक करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार समय-सारणी का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews