Hindi News

कक्षा 10वीं -12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले CBSE ने की कई बड़ी घोषणाएं, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के परिणाम जल्द घोषित होंगे। इससे पहले बोर्ड ने कई घोषणाएं और बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी सभी छात्रों को होनी चाहिए। 
कक्षा 10वीं -12वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले CBSE ने की कई बड़ी घोषणाएं, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर 

CBSE Board Exam Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में ही खत्म हो  चुकी है। इसमें 40 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए 9 से 20 मई 2025 के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिजिटल स्कोरकार्ड आज उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बोर्ड रिजल्ट से पहले केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कई अहम घोषणाएं की है। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। रि-चेकिंग प्रोसेस में भी बदलाव हुआ है।

सीबीएसई डिजीलॉकर के लिए एक्सेस कोड जारी 

स्टूडेंट्स दसवीं और बारहवीं बोर्ड एग्जाम परिणाम डिजीलॉकर पर चेक कर सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने 6 अंक का एक्सेस कोड स्कूलों को जारी कर दिया है। विद्यालयों को इसे छात्रों के बीच साझा करने की सलाह दी है। इस पिन के जरिए स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड और अन्य दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव हुआ 

सीबीएसई ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस में संशोधन किया है। अब अंक सत्यापन और रि-वैल्यूएशन से पहले उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी उपलब्ध होगी। पहले मार्क्स वेरीफिकेशन के बाद यह सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन अब छात्र आन्सरबुक को चेक करने के बाद अंक सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फेक नोटिस को लेकर सीबीएसई ने जारी किया अलर्ट 

बोर्ड लगातार छात्रों को भ्रामक और फर्जी खबरों को लेकर सावधान कर रहा है। इस संबंध में नोटिस भी जारी हो चुका है। एक वायरल नोटिस में नई विधि और गठन द्वारा परिणाम घोषित होने का दावा किया जा रहा है, जिसे सीबीएसई ने फर्जी बताया है। छात्रों को अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी 

कोविड-19 महामारी के दौरान सीबीएसई ने टॉपर्स के नाम और मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था।यह कदम छात्रों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए उठाया गया था। इस साल भी टॉपर्स सूची जारी नहीं होगी।

करियर को लेकर पैरेंट्स हैंडबुक जारी 

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद छात्रों को करियर को लेकर चिंता सताएगी। जिसे देखते हुए बोर्ड ने पैरेंट्स हैंडबुक जारी किया है। जिसमें एग्रीकल्चर, मेडिकल, पैरामेडिकल समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं और करियर ऑप्शन की जानकारी उपलब्ध होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews