CBSE 10th Result 2024: सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित, 93.60% छात्र हुए पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट, देखें Direct लिंक

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
cbse 10th result 2024

CBSE 10th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर तीन अलग-अलग लिंक दिए गए हैं। जिसका इस्तेमाल छात्र कर सकते हैं। इसके अलावा digilocker.gov.in, results.gov.in, cbse.nic.in, testservices.nic.in UMANG मोबाइल ऐप और डिजीलॉकर एप के जरिए स्कोर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

इस साल अधिक रहा पासिंग प्रतिशत

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा के पासिंग प्रतिशत में 0.48% की वृद्धि हुई है। 93.60% छात्रों ने परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 92.12% था। कुल 2238827 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 2095467 छात्र पास हुए। 12वीं की तरह सीबीएसई 10वीं परीक्षा की टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा।

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.71% रहा। वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.75% रहा। ट्रांसजेंडर का पासिंग प्रतिशत 91.30% रहा।

15 फरवरी से 13 मार्च तक हुई थी परीक्षा

बता दें कि 15 फरवरी से 13 मार्च तक सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 39 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल 25724 स्कूल 10वीं बोर्ड परीक्षा का हिस्सा थे। 7603 केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किए गए हैं।

रिजन-वाइज़ टॉप 5 शहरों का पासिंग प्रतिशत 

  • तिरुवन्तपुरम- 99.75%
  • विजयवाड़ा-99.60%
  • चेन्नई-99.30%
  • बेंगलुरू-99.26%
  • अजमेर-97.10%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews