CBSE 12th Results 2024: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 87.98% रहा पासिंग पर्सेन्टेज, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। छात्र https://cbseresults.nic.in/, https://www.digilocker.gov.in/  और उमंग एप पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
CBSE 12th Results 2024

CBSE 12th Results 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 13 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा Digilocker वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/  और UMANG ऐप पर जाकर भी परिणाम देखा जा सकता है।

पिछले वर्ष की तुलना में पासिंग प्रतिशत अधिक

इस बार कक्षा 12वीं में छात्रों का पासिंग पर्सेन्टेज 87.98%, जो पिछले वर्ष से 0.65% ज्यादा है। पिछले वर्ष पासिंग प्रतिशत 87.63% था। वहीं वर्ष 2022 में पासिंग प्रतिशत 92.71% और वर्ष 2021 में 99.37% था।

नहीं घोषित होंगे टॉपर्स के नाम

सीबीएसई द्वारा सभी स्कूलों के ईमेल आईडी पर रिजल्ट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। बोर्ड ने https://cbseresults.nic.in/ पर तीन लिंक एक्टिव किए हैं, जिसका इस्तेमाल कर छात्र अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। इस साल बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा। यह फैसला छात्रों के बीच नकारात्मक प्रतियोगिता को कम करने के लिए लिया गया है।

बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन 

12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर सीबीएसई ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें परिणाम के लिए चार वेबसाइट्स दिए गए हैं।

  • www.cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

cbse 12th result

7126 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

इस बार सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 18417 स्कूलों ने भाग लिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा। वर्ष 2023 में 16728 स्कूलों ने भाग लिया था और 6759 केंद्रों में परीक्षा आयोजित हुई थी। इस साल 7126 केंद्रों पर एग्जाम हुए थे।

रिजनवाइज़ पास प्रतिशत 

बोर्ड ने रिजन-वाइज़ पासिंग प्रतिशत की घोषणा भी कर दी है। 99.91% पासिंग प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर तिरुवन्तपुरम रहा।

इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। जहां लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.12% रहा, वहीं 91.52% लड़कियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की है। कुल 202355 छात्र विदेशी स्कूलों से सीबीएसई की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 19508 छात्र परीक्षा पास कर पाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews