केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में लद्दाख में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल सिटीजनशिप और एजुकेशनल टेक्नोलॉजी पर बूटकैंप का ऐलान किया है। जिसका आयोजन ऑफलाइन मोड में तीन दिनों तक किया जाएगा। तारीख और समय की घोषणा भी सीबीएसई ने कर दी है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच एआई साक्षरता, डिजिटल सिटीजनशिप और एजुकेशनल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को मजबूत करना है। इसका आयोजन बोर्ड आईबीएम और इंटेल के साथ मिलकर रहा है।
कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं के छात्र इसका हिस्सा बन सकते हैं। लेह कारगिल और आसपास के सभी शहरों में स्थित स्कूलों को छात्रों के बीच इस कार्यक्रम की जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया है। नोटिफिकेशन में दिए लिंक पर जाकर छात्रों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल सिटीजनशिप और एजुकेशनल टेक्नोलॉजी को लेकर छात्रों के बीच एक्सपेरिमेंट लर्निंग, इंटरेक्शन और इन क्षेत्रों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
ये भी पढ़ें
छात्रों को नहीं देनी होगी फीस
इस बूट कैंप में भाग लेने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। सीटों की उपलब्धता सीमित होगी, जो भी पहले आएंगे उन्हें इसमें भाग लेने का मौका दिया जाएगा। सभी छात्रों को बताए गए वेन्यू पर सही समय पर उपस्थित होने का होने की सलाह दी गई है। प्रतिभागियों को पंजीकृत ईमेल एड्रेस पर डिटेल शेड्यूल और अन्य जानकारी शेयर की जाएगी।
कब और कहाँ होगा बूटकैंप?
सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक 28 से लेकर 30 सितंबर तक बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक में NIELIT लेह और कारगिल में बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने कहा यदि रजिस्ट्रेशन लिंक डायरेक्ट ओपन नहीं होती तो छात्रों को वेब ब्राउज़र पर लिंक को कॉपी और पेस्ट करके रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी गई है। गूगल फॉर्म का लिंक नोटिफिकेशन में शेयर किया गया है।