CBSE बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा 2026 रिजल्ट घोषित, 96.78% विद्यार्थी हुए पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट 

सीबीएसई बोर्ड दसवीं दूसरी परीक्षा के परिणाम 18 जुलाई को घोषित हो चुके हैं। उम्मीदवार अलग-अलग तरीकों से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। कम्पार्टमेंट कैटेगरी का पासिंग प्रतिशत 52.40% रहा। 
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शनिवार को कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या https://results.digilocker.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। UMANG ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध हो चुकी है।

इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई ने कक्षा दसवीं के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया। मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी परीक्षा 15 से लेकर 21 में तक आयोजित हुई। दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 64 हजार 27 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 6,63,777 ही परीक्षा में शामिल हुए।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 5,13,955 छात्र इंप्रूवमेंट के लिए शामिल हुए थे। 3, 08,095 छात्रों के प्रदर्शन में में सुधार देखा गया। वहीं कंपार्टमेंट कैटेगरी के 1,49,822 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 78,503 ही पास हुए हैं। 2025 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में पासिंग प्रतिशत 48.68% था। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर इस साल कक्षा दसवीं में पासिंग प्रतिशत 96.78% रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Results के टैब पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां “Class X” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. मार्कशीट को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं। इसकी जरूरत एडमिशन के दौरान पड़ सकती है।

अब आगे क्या होगा? 

मुख्य परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट या मार्कशीट जारी नहीं की थी। केवल डिजिलॉकर पर विषय वार अंक उपलब्ध हुए थे। लेकिन अब छात्र पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों में जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों को डिजिटल मोड में डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। जबकि प्रिंटेड डॉक्यूमेंट एड्रेस पर भेजे जाएंगे। पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं जल्द ही शुरू होगी। छात्रों को मार्क्स वेरिफिकेशन, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन फोटोकॉपी प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews