CBSE बोर्ड 10वीं री-वैल्यूएशन प्रोसेस की तारीख और फीस घोषित, अहम नोटिस जारी, आंसर बुक के लिए आवेदन शुरू

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं पोस्ट रिजल्ट फ़ैसिलिटी से संबंधित नोटिस जारी किया है। 5 अगस्त से उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए जानें कितनी फीस लगेगी?
CBSE Board Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं के लिए रिजल्ट फैसिलिटी शुरू कर दी है। बुधवार को इससे संबंधित एक नोटिस जारी किया गया है। जो भी छात्र 10वीं मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में शामिल हुए थे, वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 5 अगस्त से परीक्षा संगम पोर्टल http://parikshasangam.cbse.gov.in पर उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

मुख्य परीक्षा का  परिणाम 15 अप्रैल को घोषित हुआ था। वहीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई को जारी हुआ था। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में मार्क्स वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन शामिल है। इस बार कक्षा दसवीं के लिए पुनर्मूल्यांकन संबंधित नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

जान लें नए नियम 

जो छात्र केवल मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे,वे मुख्य परीक्षा के किसी भी विषय के आंसरबुक लिए आवेदन कर सकते हैं। आंसर बुक की फोटोकॉपी प्राप्त होने के बाद स्टूडेंट्स मार्क्स वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में शामिल हुए थे मुख्य परीक्षा/दूसरी बोर्ड परीक्षा या दोनों में किसी एक दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि किसी भी विषय के किए मुख्य परीक्षा या दूसरी बोर्ड परीक्षा में से किसी एक के आंसरबुक पर मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अनुमति होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें जान लें

उत्तर पुस्तिकाओं के की स्कैन की गई कॉपी के लिए आवेदन का मौका 5 से लेकर 9 अगस्त तक दिया जाएगा। प्रत्येक विषय 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा l मार्क्स वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन की तारीख 6 अगस्त से लेकर 19 अगस्त निर्धारित की गई है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रत्येक आंसर बुक पर 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना। पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews