बोर्ड परीक्षा से पहले सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस, छात्रों को दी चेतावनी, न करें ये काम, पढ़ें पूरी खबर

cbse board exam 2024

CBSE Board Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 13 फरवरी को बोर्ड परीक्षा से जुड़े फर्जी खबरों और अफवाहों को लेकर पब्लिक अलर्ट जारी किया है। बता दें कि फरवरी 15 फरवरी 2024 से लेकर 2 अप्रैल 2024 तक कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चलेगी। प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। एग्जाम से कुछ दिन पहले बोर्ड छात्रों और अभिभावकों को फेक सोशल मीडिया अकाउंट और फर्जी खबरों से बचने की सलाह दे रहा है। सोमवार को ही सीबीएसई से 30 फेक X अकाउंट कि लिस्ट जारी की थी।

क्या है मामला?

सीबीएसई के मुताबिक में कुछ समय से कुछ बईमान तत्वों द्वारा यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि यही प्रश्न पत्र एग्जाम में आएगा। कुछ तत्वों द्वारा नकली सैंपल पेपर के लिंक को फैलाया जा रहा है, जो जनता को यह कहकर भ्रमित कर रहे हैं कि इन्हीं सैंपल पेपर से प्रश्न आएंगे।

सीबीएसई ने दी यह सलाह

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक झूठी खबरें फैलाकर कुछ व्यक्ति। समूह और एजेंसियां भोले-भाले छात्रों और अभिभावकों को लूटने का इरादा रखते हैं। बदले में पैसों की मांग भी की जाती है। ऐसी गतिविधियों से छात्रों और जनता के बीच भ्रम और दहशत का माहौल बनता है। बोर्ड ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को इस तरह के अफवाहों पर विश्वास न करने और किसी भी गतिविधि में शामिल न होने की सलाह दें। । ऐसी खबरें बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन में रुकावट उत्पन्न करती हैं।

ऐसे करें शिकायत

सीबीएसई ने कहा, “ऐसी सत्यापित खबरों और अफवाह के प्रति सचेत किया जाता है और उनसे अनुरोध किया जाता है कि वह हर कीमत पर परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखें।” ऐसे खबरों की शिकायत आमजन ईमेल आईडी info.cbseexam@cbseshiksha.in पर कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews