सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इतिहास एक महत्वपूर्ण विषय है। इस पेपर (CBSE Board Exam 2026) का आयोजन 30 मार्च को होने वाला है। एग्जाम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस पेपर में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। पढ़ाई कितनी भी अच्छी तरीके से क्यों न हो, उत्तर लिखने का सही तरीका आना चाहिए। इसके अलावा पैटर्न और मार्किंग स्कीम जानकारी थी होनी चाहिए।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने छात्रों की मदद के लिए सैंपल पेपर और मॉडल आंसर दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जारी कर दिए हैं। जिसकी मदद से छात्रों को न केवल मार्किंग पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। बल्कि वे उत्तर कैसे लिखना है, यह भी समझ सकते हैं। इतिहास का पेपर कल 80 अंकों का होता है। 20 अंक इंटरनल असेसमेंट पर निर्भर करते हैं। वहीं इसकी अवधि 3 घंटे होती है।
ये भी पढ़ें
यहाँ समझें पैटर्न
प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होता है- ए, बी, सी, डी और ई। कुल प्रश्नों की संख्या 34 होती है। सभी महत्वपूर्ण होते हैं। सेक्शन ए में कुल 21 एमसीक्यू प्रश्न होते हैं, प्रत्येक एक अंक का होता है। सेक्शन बी यानि प्रश्न संख्या 22 से लेकर 27 तक शॉर्ट आंसर टाइप प्रश्न होते हैं, प्रत्येक तीन अंक का होता है।
सेक्शन सी यानि प्रश्न संख्या 28 से 30 लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का होता है। वहीं सेक्शन डी यानी प्रश्न संख्या 31 से लेकर 33 सोर्स बेस्ड प्रश्न होते हैं। जिसमें चार अंकों के तीन सब क्वेश्चंस शामिल होते हैं। सेक्शन ई यानि प्रश्न संख्या 34 मैप पर आधारित होता है, जो पांच अंक का होता है।
उत्तर लिखते समय जरूर रखें इन बातों का ख्याल
- उत्तर लिखने के लिए सबसे पहले प्रश्न को अच्छे से पढ़ें। इसमें क्या पूछा जा रहा है इसे समझ हर। जल्दी बाजी में उत्तर लिखने की गलती न करें।
- एक अंक के एमसीक्यू प्रश्नों के लिए ऑप्शन नंबर और सही उत्तर को लिखें। अतिरिक्त जानकारी शामिल करने की कोशिश न करें।
- शब्द सीमा का खास ख्याल रखें। सेक्शन बी के सभी प्रश्नों का उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखें। सेक्शन सी के प्रश्नों का उत्तर 300 से लेकर 350 शब्दों में लिखें।
- प्रश्न पत्र को लंबे पैराग्राफ में लिखने से अच्छा बुलेट प्वाइंट्स में लिखने की कोशिश करें।
- उत्तर में परिचय, मुख्य भाग, उदाहरण और निष्कर्ष तीनों को शामिल जरूर करें।
- लॉन्ग आंसर टाइप प्रश्नों के लिए हेडिंग और सब हैडिंग का इस्तेमाल करें। इससे अधिकतम अंक मिलने की संभावनाएं भी बढ़ती है।
- इतिहास के पेपर में तारीख, घटना और व्यक्तियों की जानकारी सही होना अनिवार्य है।
- सोर्स बेस्ड प्रश्नों के लिए उत्तर अपनी भाषा में लिखें। पैराग्राफ को पढ़ें इसके बाद उत्तर लिखना शुरू करें।
- प्रेजेंटेशन का खास ख्याल रखें। उत्तर पुस्तिका को साफ सुथरी रखें। ज्यादा महत्वपूर्ण शब्दों को अंडरलाइन कर सकते हैं। डायग्राम फ्लो चार्ट का इस्तेमाल करना कर भी किया जा सकता है।
सीबीएसई 12वीं इतिहास मॉडल आंसर देखें