Hindi News

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी, अभिभावक और छात्र रखें इन बातों का ख्याल 

Published:
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। जिसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। छात्रों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी, अभिभावक और छात्र रखें इन बातों का ख्याल 

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा पर बड़ी अपडेट आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसका पालन जरूरी होगा। परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से अलग देश के अलग-अलग केंद्रों पर होगी। वहीं भारत के बाहर 26 अन्य देशों में भी परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इस साल 46 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे।

परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। सीबीएसई ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे या इससे पहले उपस्थित होने की सलाह दी है। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि, “एग्जाम के दिनों में होने वाली जरूरी नेशनल/इंटरनेशनल समिट, हाई लेवल मीटिंग और दूसरे प्रोग्राम को ध्यान रखते हुए ट्रैफिक नियमों की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाम, रूट डायवर्जन और देरी हो सकती है। इसलिए सभी छात्रों को अपने घरों से जल्दी निकलने की सलाह बोर्ड द्वारा दी गई है। ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो।”

छात्रों अभिभावकों से सीबीएसई का अनुरोध 

सीबीएसई ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए अपनी प्लानिंग लोकल हालत, ट्रैफिक मौसम और दूरी वगैरह को ध्यान में रखकर करें। सुबह 10:00 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभिभावकों को छात्रों की मदद करने का सलाह भी दी गई है।

प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड सत्यापित किया जाएगा। इसलिए इसकी प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें। इसके अलावा उन्हें स्कूल आईडी कार्ड और सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र रखने की सलाह भी दी जाती है। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय गाइडलाइंस पढ़ने और फॉर्मैलिटी के लिए दिया जाएगा।

मूल्यांकन में गलतियाँ कम करने के लिए सीबीएसई का बड़ा कदम 

इस साल बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियों को कम करने के लिए सीबीएसई की कई बड़े कदम उठाए हैं। ऑन स्क्रीन मार्किंग स्कीम को शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि यह बदलाव केवल कक्षा 12वीं के लिए लागू होगा। कक्षा दसवीं के लिए उत्तर पुस्तिका फिजिकल मोड में ही चेक की जाएगी। मौजूदा इवैल्यूशन स्कीम के अनुसार अपडेटेड स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अपनाया जाएगा। कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों को कम आंसर बुक दी जाएगी। ताकि मूल्यांकन के लिए काफी समय मिल सके।  मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंगप्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। गाइडेंस के लिए छोटे इंस्ट्रक्शन वीडियो तैयार किए गए हैं। 

यहाँ देखें नोटिस

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !