Hindi News

17 फरवरी से CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, अहम नोटिस जारी, छात्र जरूर जान लें ये नियम

Published:
सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी गाइडलाइंस जारी की है। स्कूल को एडमिट कार्ड के मुताबिक प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन होंने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
17 फरवरी से CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, अहम नोटिस जारी, छात्र जरूर जान लें ये नियम

सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड (CBSE Board Exam 2026) परीक्षा 17 फरवरी मंगलवार से शुरू होंने वाली है। इसमें करीब 46 लाख से ज्यादा शामिल होंगे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। स्टूडेंट्स को सुबह 10:00 बजे तक एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश करना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

दरअसल, सीबीएसई को कुछ अनुरोध मिले हैं, जिसमें कुछ वजह से साथ कक्षा दसवीं से पहले बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे। साथ ही दूसरे बोर्ड परीक्षा में बैठने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर बोर्ड ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सभी छात्रों को पहले बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा।

सभी पास हुए या पात्र स्टूडेंट्स को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की अनुमति होगी। अगर कोई छात्र पहले एग्जाम में तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरे परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को “एसेंशियल रिपीट” कैटेगरी में रखा जाएगा। वे अगले साल फरवरी महीने में होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

यहाँ देखें नोटिस

स्कूलों को सख्त निर्देश जारी 

सीबीएसई ने सभी परीक्षा केंद्रों को एडमिट कार्ड के मुताबिक में विषयों का प्रश्न पत्र देने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कहा कि विषय में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए। गणित स्टैन्डर्ड, गणित बेसिक, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, उर्दू वगैराह विषयों के पेपर प्रवेश पत्र में जैसे विषयों के दो अलग-अलग सब्जेक्ट कोड होते हैं। लेकिन इनका सिलेबस अलग होता है। स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न पत्र बांटते समय कोई गड़बड़ी न हो। इस दौरान सावधानी बरतना अनिवार्य होगा। यदि कोई स्टूडेंट बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के खिलाफ एग्जाम देता है, तो उसकी परीक्षा भी रद्द कर दी जाएगी। इसी के हिसाब से छात्र का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सीबीएसई दे निर्देशों का अनुपालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

यहाँ देखें नोटिस

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • इस साल कक्षा 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली प्रणाली लागू होगी। दसवीं के लिए यह बदलाव लागू नहीं होगा।
  • दसवीं के छात्रों को विज्ञान और सोशल साइंस सब्जेक्ट में उत्तर सेक्शन-वाइज लिखना होगा। किसी एक सेक्शन के प्रश्न का उत्तर दूसरे सेक्शन के उत्तर के साथ न मिलाएं।
  • पास होने के के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक लाने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी के लिए पासिंग स्कोर अलग होंगे।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित होने की सलाह दी जाती है।
  •  ब्लू बॉल पॉइंट पेन, ट्रांसपेरेंट पाउच में ज्योमेट्री टूल्स और ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल लेकर जा सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी जरूर रखें। इसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !