सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) से पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए LOC जमा करना अनिवार्य होता है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। 30 सितंबर 2025 बोर्ड एग्जाम में शामिल होने कैंडीडेट्स की लिस्ट स्कूल जमा कर सकते हैं। समय सीमा  के भीतर काम पूरा न करने पर उम्मीदवारों को 2000 रूपये  लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा। इसलिए छात्र और अभिभावक यह सुनिश्चित जरूर करें कि एलओसी सही समय जमा हो।

लेट फीस के साथ एलओसी सबमिशन का पोर्टल 3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। इसके के बाद उम्मीदवारों को कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। बोर्ड अब तक इस संबंध में 7 बार रिमाइंडर जारी चुका है। छात्रों का सही डेटा (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि इत्यादि) और सही सब्जेक्ट जमा करने की सलाह दी गई है। बता दें एलओसी में दी गई जानकारी के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड और रिजल्ट जारी किए जाते हैं।

कितनी है फीस?

एलओसी सबमिशन फीस पांच विषयों के लिए 1600 रुपये है। प्रत्येक एडिशनल सब्जेक्ट के लिए 320 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रैक्टिकल फीस 160 रुपये प्रति विषय है। नेपाल के छात्रों के लिए पांच विषयों की फीस 5500 रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्येक एडिशनल सब्जेक्ट के लिए 1100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य देशों के छात्रों के लिए फीस 11,000 रुपये है। प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 2200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएगा। इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट किया जा सकता है।

Reminer_7_LOC_29092025

निजी विद्यार्थी जल्द करें ये काम 

दसवीं और बारहवीं प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए भी एग्जामिनेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। ऐसा न करने पर बोर्ड एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।   यह काम सही समय पर पूरा न करने पर 2000 रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने के लिए पोर्टल 3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर के बीच खुला रहेगा।  बिना लेट फीस बिना दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए 320 रुपये प्रति विषय शुल्क है। नेपाल के छात्रों के लिए शुल्क 1100 रुपये प्रति विषय है। अन्य देशों के छात्रों के लिए शुल्क 2200 रुपये है,।

ऐसे छात्र ऐसे छात्र जिन्हें 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में ‘एसेंशियल रिपीट’ या  ‘कंपार्टमेंट’ की कैटेगरी में शामिल किया गया है, वह इसमें शामिल हो सकते हैं। 2020, 2021, 2022, 2023 2024 और 2025 में फेल/एसेंशियल रिपीट की कैटेगरी में रखे गए  छात्र भी प्राइवेट स्टूडेंट्स के तौर पर परीक्षा दे सकते हैं।  2025 में पास होने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जो अपने परफॉर्मेंस को सुधारना चाहते हैं, वह भी एक या इससे अधिक विषयों प्राइवेट स्टूडेंट के तौर पर बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं।