सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तीन महत्वपूर्ण नोटिस जारी किए। स्कूलों को उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन और प्रश्नपत्रों के ऑब्जर्वेशन से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन अनिवार्य होगा। इसके अलावा बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फेक खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
स्कूलों को ओएसएम पोर्टल का यूआरएल और मूल्यांकनकर्ता का लॉगइन आईडी और पासवर्ड को मूल्यांकनकर्ताओं के ईमेल आईडी पर भेजा गया है। सभी प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाने वाले शिक्षक ओएसएम पोर्टल पर लॉगइन करें और प्रैक्टिस शुरू करें। इसके अलावा शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लें। उन्हें सिस्टम की जानकारी हो जाए।
यहाँ देखें नोटिसप्रश्नपत्रों के ऑब्जर्वेशन को लेकर गाइडलाइंस
सीबीएसई हर साल स्कूलों से अनुरोध करता है प्रश्न पत्रों के ऑब्जर्वेशन और शिकायतों को ऑेसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। लेकिन देखा गया है कि स्कूल अलग-अलग ईमेल आईडी पर ऑब्जर्वेशन भेज रहे हैं। इसके अलावा ऑब्जर्वेशन कई दिनों के बाद भेजे जाते हैं। भेजी गई बातें साफ नहीं होती। बोर्ड ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। शिकायतों को केवल OECMS पर ही अपलोड किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर नोटिस पर बताए गए ईमेल आईडी पर शिकायत भी भेज सकते हैं। ऑब्जर्वेशन उसी दिन भेजे जाने चाहिए, जिस दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगर स्कूल द्वारा भेजी गई बातें साफ नहीं है या सीबीएसई द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक नहीं है, तो बोर्ड इस पर कोई कार्रवाई कर सकता है।
यहाँ देखें नोटिफिकेशनफर्जी खबरों को लेकर अलर्ट जारी
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्हें पेपर लीक से संबंधित झूठ दावों और भ्रामक खबरों से बचकर रहने की सलाह दी गई है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहे हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, यदि कोई गलत जानकारी फैलाता है या परीक्षा की प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश करता है, तो बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करेगा। सभी छात्रों और अभिभावकों को अपडेट के लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करने या संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या सीबीएसई के हेड क्वार्टर को संपर्क करने की सलाह दी गई है।
यहाँ देखें नोटिस






