कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) के लिए LOC जमा करने की प्रक्रिया बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इससे संबंधित नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्कूलों बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट सही विवरण के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया है।
सीबीएसई ने नोटिस में कहा कि, “सभी प्रिंसिपल से एक बार फिर अनुरोध है कि वे एलओसी को सही समय पर जमा करें और आखिरी तारीख यानी 21 अक्टूबर बुधवार का पालन करें। आपका लगातार फॉलो अप डेटा को सही समय पर जमा करने में मदद करेगा। ताकि बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।”
ये भी पढ़ें
बाद में लगेगी लेट फीस
भारतीय छात्रों के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं के पांच विषयों की एलओसी सबमिशन फीस 1,600 रुपये है। एडीशनल सब्जेक्ट के लिए 320 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा की जाती है। निर्धारित अवधि के बाद 2000 रुपये लेट फीस के साथ एलओसी जमा करने का मौका दिया जाएगा, जिसका तारीख 22 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर है।
स्कूलों को दिए गए ये निर्देश
बोर्ड ने स्कूलों को उम्मीदवारों का डेटा भरने से पहले सर्कुलर में बताए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी है। इसके अलावा स्कूल यह सुनिश्चित करें कि डिटेल्स पढ़ने के लिए नियुक्त किए गए स्टाफ को सभी गाइडलाइंस की जानकारी हो। पेरेंट्स या अभिभावकों को सही डेटा के महत्व गलत और गलत डेटा करने के नतीजे की जानकारी देने की सलाह भी सीबीएसई ने स्कूलों को दी है।
स्कूलों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उम्मीदवारों का पर्सनल डिटेल्स जैसे कि नाम, माता-पिता/अभिभावक का नाम और जन्मतिथि की जानकारी सही हो। इसके अलावा सब्जेक्ट कांबिनेशन की जानकारी भी सही होनी चाहिए। स्कूलों द्वारा जमा किए गए डेटा के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिन विषयों को शामिल किया जाएगा, केवल उसी में उन्हें बैठने की अनुमति होगी।
प्रत्येक छात्र को जारी होगी डेटा वेरीफिकेशन स्लिप
अंतिम तारीख के बाद स्कूलों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को डेटा वेरिफिकेशन स्लिप जारी की जाएगी। यदि जन्मतिथि, नाम और सब्जेक्ट कोड में में कोई गलती होती है, तो बोर्ड 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर तक इसमें सुधार का मौका देगा। इसके बाद बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
