केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं के स्टडी स्कीम में बदलाव किया है। जिससे संबंधित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जारी किया गया है। नए नियम वर्तमान में यानि सेशन 2026-27 कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों और 2027- 28 में कक्षा दसवीं में जाने वाले छात्रों के लिए लागू होंगे।

कक्षा 9वीं में “इंडिविजुअल इन सोसाइटी” औ “मॉड्यूल ऑफ कंप्यूटर कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI” और कक्षा दसवीं में “पर्यावरण शिक्षा” को करिकुलम का से हटा दिया गया है। सीबीएसई नहीं अभी स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य पाठ्यक्रम बनी रहेगी ।

व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य रहेगी, 2028 में होगी बोर्ड परीक्षा

व्यावसायिक शिक्षा कक्षा 9वीं के उन छात्रों के लिए है, जो 2027 में कक्षा दसवीं में जाने वाले हैं। इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए छात्र या तो कौशल विकास सब्जेक्ट चुन  सकते हैं या बोर्ड द्वारा नोटिफाई किए गए 22 में से किसी एक स्किल सब्जेक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं। कौशल विकास सब्जेक्ट के लिए इंटरनल असेसमेंट किया जाएगा। हालांकि 22 स्किल सब्जेक्ट में से कोई भी एक सब्जेक्ट चुनने वाले छात्रों को 2028 में इन विषयों का बोर्ड एग्जाम भी देना होगा।

इन नियमों को भी जानें 

2025-26 योजना में उपलब्ध अन्य सभी वैकल्पिक विषय कक्षा 9वी और दसवीं के लिए पेश किए जाते रहेंगे। दसवीं में लैंग्वेज 1 यानि R1 और और R2 के लिए स्कूल बेस्ड इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा गणित, विज्ञान और सोशल साइंस के लिए भी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ स्कूल आधारित इंटरनल असेसमेंट होगा।

मैथमेटिक्स एडवांस ऑप्शनल और  साइंस एडवांस्ड ऑप्शनल के लिए केवल बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। वही लैंग्वेज 3 यानी R3 के लिए स्कूल बेस्ड इंटरनल असेसमेंट होगा। बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इस सूची में आर्ट एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन एंड वेलबींइग विषयों को भी शामिल किया गया है।

वोकेशनल एजुकेशन यानी कौशल विकास के लिए केवल इंटरनल असेसमेंट होगा। इसके अलावा 22 स्किल सब्जेक्ट के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए स्कूल बेस्ड इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड परीक्षा दोनों आयोजित होगी। वर्तमान में पढ़ रहे कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए पुरानी स्कीम ही लागू रहेगी। हालांकि 2026-27 में से ही कक्षा 9वीं के लिए यह बदलाव लागू होगा।