भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली 350 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 1.40 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
BEL Recruitment 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती (BEL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है। पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 350 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिपार्टमेंट और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 200 और मैकेनिकल के लिए 150 पद खाली हैं। जिसमें बैकलॉग वैकेंसी को भी शामिल किया गया है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है। आवेदन करने के लिए जनरल/EWS/ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों  को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD और सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा 

प्रोबेशनरी इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक =ओड़ पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक या टेलि कम्युनिकेशन या कम्युनिकेशन में बीई/ बीटेक या बीएससी वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। प्रोबेशनरी इंजीनियर मैकेनिकल पद के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल में बीई/बीटेक/ बीएससी 4 वर्षीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 1 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसमें से सीबीटी का वैटेज 85% और इंटरव्यू का 15% होगा। सभी आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट सीबीटी और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी

।  परीक्षा कुल 125 अंकों की होगी। जिसमें टेक्निकल से संबंधित 100 और जनरल एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 180 मिनट होगी।  प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।  नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। सीटीसी लगभग 13 लाख रुपये होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews