
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 458 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। यह भर्ती जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) में की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के कैडर के तहत होगी।
JKSSB JE Civil Recruitment Details 2026
संस्था का नाम: जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी)
विभाग का नाम: जल शक्ति विभाग एवं लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग, जम्मू एवं कश्मीर
पोस्ट का नाम: जूनियर इंजीनियर (सिविल)
कुल पद: 458
पदों का विवरण
- जल शक्ति विभाग: 282
- लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग: 176
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01/01/2026 के आधार पर की जाएगी। संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- ओपन मेरिट (ओएम): 40 वर्ष
- एससी,एसटी-1, एसटी-2, पिछड़े क्षेत्र के निवासी (आरबीए), एलओसी/अंतरराष्ट्रीय सीमा श्रेणी (एएलसी/आईबी), ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: 43 वर्ष
- बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवार (पीडब्ल्यूबीडी): 42 वर्ष
- पूर्व सैनिक: नियमानुसार
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में एएमआईई सेक्शन ए और बी की योग्यता। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र 29 दिसंबर 2026 तक होना चाहिए।
- जल शक्ति विभाग, जूनियर इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त संस्थान/भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या एएमआईई सेक्शन (ए और बी) प्राप्त होना चाहिए।
- लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग, जूनियर इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त संस्थान/भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या एएमआईई सेक्शन (ए और बी) प्राप्त होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 500 रुपए, पीएच (दिव्यांग) के लिए 500 रुपए। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और न ही भविष्य की परीक्षाओं के शुल्क में समायोजित होगा।
वेतनमान: जूनियर इंजीनियर (सिविल) के दोनों विभागों के पदों के लिए पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सेवा सुविधाएं मिलेंगी।
कैसे होगा चयन: चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए अलग से इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा
- लिखित परीक्षा
- चिकित्सा परीक्षण
- दस्तावेज़ सत्यापन
जरूरी दस्तावेज
जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, डिग्री या एएमआईई प्रमाणपत्र, निर्धारित योग्यता से संबंधित अंकपत्र, वैध जम्मू और कश्मीर निवास प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), हाल की तस्वीर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, वैध पहचान प्रमाण। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। निवास प्रमाण पत्र और आरक्षण प्रमाण पत्र वैध होने चाहिए और निर्धारित प्रारूप में जारी किए गए होने चाहिए।
महत्वपूर्ण तारीखें
- अधिसूचना जारी होने की तारीख: 27 अक्तूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 29 दिसंबर 2026
- योग्यता और डोमिसाइल की कट-ऑफ तारीख: 29 दिसंबर 2026
- आयु की गणना की तारीख: 1 जनवरी 2026
- परीक्षा की तारीख: बाद में घोषित होगी

