नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़ें खबर

इंदौर में हीरानगर पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे नशे के स्रोतों को लेकर पूछताछ कर रही है।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिये पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी बीच, एक बार फिर इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ एक्शन लिया है।

बता दें कि इंदौर में पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच एवं आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, थाना हीरानगर पुलिस की टीम इलाके में पेट्रोलिंग और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम हंस ग्रीन कॉलोनी के पास कबिटखेड़ी पहुंची, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस जब राहगीरों को साथ लेकर संदेही के पास पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान मिली ब्राउन शुगर

बता दें कि पुलिस ने जब संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके कब्जे से भूरे-मटमैले रंग के पाउडर जैसा पदार्थ भरी एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली। पुलिस ने जब जांच की तो वह ब्राउन शुगर पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतों के सबंध में भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews