जलसंकट की आशंका के बीच जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा, बोले – ’25 साल के शासन में पानी की व्यवस्था क्यों नहीं?’

इंदौर में आने वाले दिनों में जलसंकट की आशंका को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को जीतू पटवारी ने शहर में पानी की व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
जलसंकट की आशंका के बीच जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा, बोले - '25 साल के शासन में पानी की व्यवस्था क्यों नहीं?'

इंदौर में जलसंकट की आशंका के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा 25 साल से सत्ता में है और प्रदेश सरकार से लेकर शहर के विधायक तक उसी पार्टी के हैं। इसके बावजूद शहर में पानी की समस्या से निपटने की तैयारी नहीं होना सवाल खड़े करता है। जीतू पटवारी ने ट्रैफिक, सफाई और दूसरी अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने पानी के संकट से निपटने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष से मिलकर काम करने की अपील भी की है।

जीतू पटवारी ने कहा कि लंबे समय से नगर निगम की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा शहर को संभावित जलसंकट से बचाने की तैयारी नहीं कर पाई है। पटवारी ने इसे सरकार और निगम की जिम्मेदारी से जुड़ा मुद्दा बताया है।

इंदौर में पानी की समस्या पर जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर नगर निगम में पिछले 25 साल से भाजपा का शासन है। प्रदेश में मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री भी भाजपा से हैं जबकि शहर के सभी विधायक भी इसी पार्टी के हैं। इसके बावजूद अगर शहर को जलसंकट से निपटने के लिए तैयार नहीं किया जा रहा है तो यह गंभीर सवाल है। जीतू पटवारी ने इसे भाजपा की अकर्मण्यता बताते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के बाद भी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं कर पाना समझ से परे है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में ट्रैफिक, पानी, सफाई और अव्यवस्थाओं जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने भाजपा पर जनसमस्याओं को हल करने के बजाय लूट में लगे रहने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक प्रशासन और नगर निगम की निष्क्रियता का असर आम लोगों पर पड़ रहा है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष से साथ आने की अपील की

वहीं भाजपा पर हमला करने के साथ ही जीतू पटवारी ने पानी के संकट को पूरे शहर का मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल निकालने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उनके मुताबिक सत्ता पक्ष और विपक्ष को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करना चाहिए ताकि इंदौर के लोगों को संभावित परेशानी से बचाया जा सके। जीतू पटवारी की इस अपील के बीच शहर में पानी बचाने और बर्बादी रोकने को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं। जलसंकट की आशंका को देखते हुए नगर निगम पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रख रहा है। मंगलवार को महापौर के निर्देश पर पानी बर्बाद करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ 2,000 रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब लोगों से पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने की अपील की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews