CBSE Class 12 Result: सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, जल्द घोषित होंगे परिणाम, नोट कर लें ये तारीख, पढ़ें खबर

cbse class 12 result

CBSE Class 12 Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2 अप्रैल को समाप्त होने वाली है। इससे पहले ही रिजल्ट की चर्चा शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Of Secondary Education) जल्द ही विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित कर सकता है। मई पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकते हैं।

कब जारी होंगे परिणाम?

पिछले वर्ष क्लास 12 के रिजल्ट 12 मई को जारी किए गए थे। वर्ष 2022 में परिणाम 17 मई और 2021 में 3 मई को सीबीएसई ने परिणाम घोषित किए थे। जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 6 से 12 मई के बीच जारी होंगे। हालांकि सीबीएसई ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। कॉपियों को जांच जारी है। सीबीएसई 12वीं के साथ 10वीं का परिणाम भी घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अलग-अलग तरीके से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए रोल नंबर और स्कूल नंबर कि जरूरत पड़ेगी। स्कूलों में जाकर छात्र मार्कशीट ले पाएंगे। छात्र ऑनलाइन cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

सीबीएसई ने किए रिजल्ट से जुड़े कई बदलाव

इस बार सीबीएसई ने रिजल्ट से जुड़े कई बदलाव किए हैं। रिजल्ट में छात्र नाम, डेट ऑफ बर्थ, सब्जेक्ट और मार्क्स, रोल नंबर इत्यादि शमिली होंगे। लेकिन पर्सेंटेज और डिवीजन मौजजोड़ नहीं होगा। बोर्ड इस साल टॉपर लिस्ट भी जारी नहीं करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews