CBSE CTET 2023: सीबीएसई ने जारी की अहम सूचना, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 26 मई तक पूरा कर लें ये काम

cbse board exam 2024

CBSE CTET 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने सीबीएसई सीटीईटी जुलाई से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के 17वें एडीशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारीक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2023 है।

26 मई, 2023 रात 11:59 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 27 मई तक एप्लीकेशन फीस का भुगतान किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त के बीच में हो सकता है। अभी तक सीबीएसई द्वारा परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है।

बता दें कि साल में दो बार सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। एक जुलाई और दूसरा दिसंबर में होता है। पेपर-1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर 5 के लिए शिक्षक भर्ती के पात्र होते हैं। वहीं पेपर-2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 6वीं से 8वीं की शिक्षक भर्ती के योग्य माना जाता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति शिक्षक के रूप में देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों, आर्मी स्कूलों और नवोदय विद्यालयों में होती है।

एक पेपर के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। दोनों पेपर्स के लिए शुल्क 1200 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग कैंडीडेट्स को किसी एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें, जो ctet.nic.in पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews