केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET 2026) 7 और 8 फरवरी को देशभर के अलग-अलग शहरों में जारी रहेंगे। उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वैशाली (हाजीपुर) के दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर-2 परीक्षा रद्द कर दी है। इस बात की जानकारी सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है। इसमें दो पेपर्स शामिल होते हैं। पेपर-1 कक्षा एक से लेकर पांचवी के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से आठवीं के शिक्षकों के लिए होता है। 7 फरवरी को सीबीएसई ने देशभर के 1803 परीक्षा केंद्रों पर सीटेट का आयोजन किया गया। जिसमें से 1801 केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
वैशाली हाजीपुर में स्थित St John’s अकादेमी, बासमती नगर (125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादेमिक (125014) पर एग्जाम अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का फैसला सीबीएसई ने लिया है।
अब कब होगी परीक्षा?
सीबीएसई में स्पष्ट किया है कि इन दोनों केंद्रों पर सीबीएसई सीटेट पेपर-2 का आयोजन 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। नया शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। इसलिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।
7 फरवरी को पेपर-2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक किया गया। वहीं पेपर-1 आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक हुआ। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई थी।
8 फरवरी को भी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान पेपर-2 का आयोजन होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, इसमें पेपर-1 का आयोजन होगा।
परीक्षा पैटर्न समझें
सीबीएसई सीटेट पेपर-1 पाँच सेक्शन में विभाजित होगा, इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगॉजी, गणित, एनवायरमेंटल स्टडीज, लैंग्वेज-1 और लैंग्वेज-2 शामिल हैं। प्रत्येक सेक्शन में 30-30 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। पेपर-2 भी 150 अंक का होता है। इसमें भी 5 सेक्शन होते हैं। जिसमें से सेक्शन 2 और 3 वैकल्पिक होता है, उम्मीदवार किसी एक को चुन सकते हैं। चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगॉजी, लैंग्वेज-1 और लैंग्वेज-2 तीनों अनिवार्य विषय होते हैं। तीनों में प्रश्न 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। मैथमेटिक्स एंड साइंस या सोशल स्टडीज एंड सोशल साइंस किसी एक में उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
Out of 1803 examination centres for the CTET across the country, Paper – 2 has been conducted successfully at 1801 examination centes.
However, examination of Paper – 2 at 02 centres at Vaishali (Hajipur) (125016 – ST. JOHN’S ACADEMY, BASMATI NAGAR and 125014 – LAKSHYA…— CBSE HQ (@cbseindia29) February 7, 2026





