केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशिया में आयोजित होने वाली बारहवीं विशेष बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और उम्मीदवार का नाम दर्ज करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

पश्चिम एशिया के लिए कक्षा 12वीं विशेष बोर्ड परीक्षा 23 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर एक दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। हालांकि फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परीक्षा की अवधि केवल 2 घंटे होगी। एग्जाम दोपहर 12:30 बजे खत्म होगा।

सीबीएसई ने 15 सितंबर को पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए विशेष बोर्ड परीक्षा की घोषणा की थी। LOC जमा करने के निर्देश दिए थे। इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल में नहीं हो पाया था। प्रत्येक देश में एक परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

विषयवार परीक्षा की तारीख जानें 

पहले दिन यानी 23 अक्टूबर को पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्टूबर को साइकोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा होगी। 26 अक्टूबर को बायोलॉजी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, मल्टीमीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर आयोजित होगा। 27 अक्टूबर को होम साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी। 28 अक्टूबर को इंग्लिश कोर का पेपर आयोजित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में CBSE Special 12th Exam एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ एडमिट कार्ड के ऑप्शन को चुनें।
  4. एप्लिकेशन नंबर/पिछला का रोल नंबर और साल/ कैंडीडेट का नाम और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
  5. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। इसे डाउनलोड और सेव करें।
  6. एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास रख लें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक