केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 में आयोजित हुई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जिसकी मदद से सेशन 2026-2027 के विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इस सुविधा के लिए किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर विषयवार प्रश्न पत्रों के पीडीएफ़ को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे। 28 जुलाई को सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया गया। इस साल कक्षा दसवीं की दो परीक्षाएं आयोजित की गई थी। पहली परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक जारी थी। वहीं परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए गए थे। फेज-2 यानी दूसरी परीक्षा 15 मई से लेकर 21 मई तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 18 जुलाई को घोषित हुए।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Board Examinations” के सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Previous Years Questions Paper” के लिंक पर जाएं।
- स्क्रीन अलग-अलग वर्षों की बोर्ड परीक्षा का विकल्प नजर आएगा।
- 2026 के ऑप्शन को चुनें। कक्षा 10वीं/12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार प्रश्न पत्र का पीडीएफ़ लिंक नजर आएगा। इसे डाउनलोड करें।

जल्द जारी होंगे सैंपल पेपर्स
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026-27 के लिए सैंपल पेपर्स जल्द ही जारी कर सकता है। इससे छात्रों को नए पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी। अगस्त के पहले सप्ताह में सैंपल पेपर्स उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके लिए भी फीस नहीं लगेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कब शुरू होगी LOC सबमिशन प्रक्रिया?
सीबीएसई ने अब तक कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एलओसी सबमिशन प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है। पिछले साल कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए पंजीकरण 29 अगस्त को शुरू हुए थे। 30 सितंबर तक एलओसी जमा करने का मौका दिया गया था। वहीं 2000 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवारों की लिस्ट जमा करने की तारीख 3 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर 2025 थी।






