
CBSE 10th Supplementary Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं पूरक परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित हो चुके हैं। छात्र-छात्राएं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी स्कोरकार्ड उपलब्ध होंगे। स्कोर चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
- रिजल्ट के पोर्टल पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
- 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिन्टआउट निकाल करके अपने पास रख सकते हैं।
93.60% रहा कम्पार्टमेंट परीक्षा का पासिंग प्रतिशत
एग्जाम में कुल 2, 238, 827 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 2, 095, 467 छात्र परीक्षा पास कर पाए हैं। पासिंग पर्सेन्टेज 93.60%% रहा। लड़कियों का पासिंग पर्सेन्टेज लड़कों की तुलना में 2.04% अधिक रहा। लड़कियों और लड़कों का पासिंग प्रतिशत क्रमशः 94.75% और 92.71% रहा।
कहाँ मिलेगी मार्कशीट?
10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से लेकर 21 जुलाई के बीच देशभर में आयोजित किया गया है। 26 अन्य देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रेगुलर छात्रों की मार्कशीट स्कूलों में उपलब्ध होगी। वहीं प्राइवेट छात्रों के लिए मार्कशीट दिल्ली और एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए पते पर उपलब्ध होगी।
मिलेगी ये 3 सुविधाएं, जान लें तारीख और फीस
सीबीएसई ने 10वीं पूरक परीक्षा रिजल्ट घोषणा के साथ-साथ आन्सर बुक फोटोकॉपी, पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरीफिकेशन का ऐलान भी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार पूरक परीक्षा के अंकों से खुश नहीं हैं वे मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरीफिकेशन करने वाले छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और ऑनलाइन ऑनलाइन आन्सरबुक प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
मार्क्स वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की फीस
9 और 10 अगस्त को मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुल्क 500 रुपये प्रति विषय है। आन्सर-बुक की फोटोकॉपी प्राप्त करने से लिए 16 अगस्त रात 12 से पहले आवेदन कर सकते हैं। फीस 500 रुपये प्रति आन्सर-बुक है। 20 अगस्त को पुनर्मूल्यांकन के आवेदन कर पाएंगे। फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

