Hindi News

CSIR UGC NET के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, इस दिन खुलेगा एडिट विंडो, जुलाई में परीक्षा, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

Published:
सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून है। आज रात 12 बजे से पहले फॉर्म भर सकते हैं। एडिट विंडो दो दिनों तक खुला रहेगा। एग्जाम डेट भी घोषित हो चुकी है। 
CSIR UGC NET के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, इस दिन खुलेगा एडिट विंडो, जुलाई में परीक्षा, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी थी। जो आज रात 11:59 पर समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ऑफ़िशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून को खत्म होने वाली थी।

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट के लिए शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए फीस 325 रुपये है। 27 जून तक फीस का भुगतान करने की अनुमति होगी।

दो दिन तक खुलेगा रहेगा करेक्शन पोर्टल 

आवेदन के साथ-साथ करेक्शन विंडो की तारीख भी एजेंसी ने बदल दी है। अब एडिट विंडो 25 जून नहीं बल्कि 28 जून को खुलेगा। सभी पंजीकृत ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर  एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज की गई को संशोधित कर पाएंगे। एनटीए ने सभी कैंडीडेट्स को विवरण को सत्यापित करने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर इनमें सुधार भी किया जा सकता है

समस्या होने पर क्या करें?

यदि किसी कैंडिडेट को आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो वेहेल्प डेस्क की सहायता ले सकते हैं। इसके लिए 011- 40759000 या 011-6996227700 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ईमेल भेज सकते हैं।

कब होगी परीक्षा और कैसा होगा पैटर्न? (CSIR UGC NET 2025)

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और इंग्लिश होगा। सिलेबस भी उपलब्ध हो चुका है। परीक्षा में तीन भाग शामिल होंगे। सभी में ऑब्जेक्टिव टाइप, एमसीक्यू प्रश्न शामिल होंगे। किसी भी पेपर के बीच ब्रेक नहीं दिया जाएगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के लिए यहाँ क्लिक करें 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews