मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2025-26) 1 मार्च 2026 (रविवार) को अलग-अलग केंद्रों पर एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को अब उत्तर कुंजी का इंतजार है। संभावना है कि आयोग मार्च के दूसरे हफ्ते में उत्तर कुंजी जारी सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और स्कोर का पता लगा सकते हैं। अगर किसी सवाल का आंसर सही नहीं लगता है, तो उम्मीदवार इसको लेकर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में प्रकाशित किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर या आवेदन संख्या के माध्यम से स्कोर कार्ड देख सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
राज्य पात्रता परीक्षा के बारें में
राज्य पात्रता टेस्ट एक राज्य स्तर पर होने वाली परीक्षा है, जो मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आयोजित करवाता है। यह पेपर मध्य प्रदेश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर चुने जाने वाले उम्मीदवार की पात्रता को टेस्ट करता है । इसमें दो पेपर होते हैं। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होती है। सफल उम्मीदवार को राज्य के यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ाने का मौका मिलता है। इस साल यह परीक्षा कुल 31 विषयों के लिए आयोजित की गई।
MPPSC SET Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एमपीपीएससी की ऑफशियल वेबसाइट www.mppsc.gov पर जाएं।
- होम पेज पर जाएं और MP SET 2026 Answer Key पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आंसर की डाउनलोड करें और अपने अंकों की गणना करें।
- उत्तर कुंजी का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।






