रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई सीबीटी-1 (RRB JE Exam 2026) को लेकर नोटिस जारी किया है। प्रोविजनल आंसर की की तारीख घोषित कर दी गई है। नोटिस के मुताबिक उत्तर कुंजी 5 मार्च को शाम 4:00 बजे के बाद जारी होगी। लिंक एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार आरआरबी के लिए किसी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbranchi.gov.in/ ) पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। उम्मीदवारों को 11 मार्च 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था।
आरआरबी जेई परीक्षा के तहत 25085 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है। ईडब्ल्यूएस के लिए 246, ओबीसी के लिए 620, एससी के लिए 411, एसटी के लिए 221 और जनरल के लिए 1096 पद रिजर्व किए गए हैं।
इतनी लगेगी फीस
नोटिस के मुताबिक आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो वैध फीस रिफंड कर दी जाएगी। हालांकि बैंक चार्जेस काटे जाएंगे। उम्मीदवार रुपे कार्ड/ क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम में फीस पेमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
आरआरबी जेई/ सीएमएस/सीएमए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। स्टेज-1 में चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 में शामिल हो पाएंगे। स्टेज-2 एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होगा। जनरल अवेयरनेस और फिजिक्स एंड केमिस्ट्री से संबंधित 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं बेसिक्स ऑफ़ कंप्यूटर्स एंड एप्लीकेशंस और बेसिक्स ऑफ एनवायरमेंटल एंड पॉल्यूशन कंट्रोल से संबंधित 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे। टेक्निकल एबिलिटी से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा।
JE 05_2025 objection track Eng v-639082439937137306





