Hindi News

CUET PG 2026 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 14 अप्रैल तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published:
सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। परीक्षा 30 मार्च को खत्म हुई थी। अभ्यर्थी आंसर-की के जरिए अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET PG 2026 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 14 अप्रैल तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका

सीयूईटी पीजी (CUET PG 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 24, 25, 27, 29 और 30 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में हुआ था। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवारों को अपेक्षित अंकों की गणना करने में मदद मिलेगी।  निधारित समय के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव रहेगा।

उत्तर कुंजी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 या 011- 69227700 पर संपर्क करना होगा या फिर helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेजना होगा।

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस 

प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवार 14 अप्रैल  सुबह 10:00 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए ₹200 नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस का भुगतान प्रत्येक प्रश्न के लिए करना होगा। क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि चुनौती सही पाई जाती है तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद संशोधित फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि उनकी आपत्ति स्वीकार की गई है या नहीं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज सीयूईटी पीजी 2026 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें।
  5. रिस्पांस शीट के इसका मिलान करके अपेक्षित अंकों की गणना करें और फिर इसे डाउनलोडर कर लें।
  6. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
20260411324530399
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews