Hindi News

KVS Fees Structure: कक्षा 1 से लेकर 12 तक कितनी है केंद्रीय विद्यालय की फीस, यहां देखें पूरा स्ट्रक्चर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा 1 से 12 तक की फीस अलग-अलग रखी गई है। 25 रुपए एडमिशन फीस के अलावा अन्य चार्ज ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फंड और विद्यालय विकास निधि के रूप में लिए जाते हैं।
KVS Fees Structure: कक्षा 1 से लेकर 12 तक कितनी है केंद्रीय विद्यालय की फीस, यहां देखें पूरा स्ट्रक्चर

देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में इस समय एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकतर अभिभावक यह कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने का मौका मिल जाए। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अलग-अलग क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया स्कूल स्तर पर पूरी की जाती है।

बाल वाटिका और कक्षा एक के एडमिशन ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होते हैं। बाकी की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया ऑफलाइन तरीके से स्कूलों में उपलब्ध सीटों के आधार पर की जाती है। अगर आप भी अपने बच्चों का इस स्कूल में एडमिशन करवाना चाहते हैं तो फीस से संबंधित जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि इन विद्यालयों में एडमिशन से लेकर अन्य फीस अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार निर्धारित की गई है। चलिए आपको बता देते हैं कि यहां क्लास 1 से लेकर 12 तक का फीस स्ट्रक्चर क्या है।

कितनी है केंद्रीय विद्यालय की फीस

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक एडमिशन के लिए 25 रुपए फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा कक्षा 1 से लेकर 12 तक की फीस अलग-अलग लगती है। इसमें ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फीस और विद्यालय विकास निधि शामिल है।

तिमाही आधार पर जमा होती है फीस

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12 तक की फीस तिमाही के आधार पर ली जाती है। इसे अभिभावक ऑनलाइन, ऑफलाइन, मोबाइल बैंकिंग और Pos के जरिए जमा कर सकते हैं।

कितना है फीस स्ट्रक्चर

अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से देखें तो केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 25 रुपए लगते हैं। रि एडमिशन की फीस 100 रुपए है। कक्षा नवी से दसवीं के लड़कों के लिए ट्यूशन फीस 200 रूपए महीना। कक्षा 11 और 12 वाणिज्य का मानविकी के लड़कों के लिए 300 रुपए महीना। वहीं कक्षा 11 और 12 के विज्ञान विषय के लड़कों के लिए 400 रुपए महीना लिया जाता है।

कक्षा तीन से आगे जाने पर बच्चों को ₹100 कंप्यूटर भेज देनी होती है और कक्षा 11वीं और 12वीं के कंप्यूटर साइंस के छात्रों को डेढ़ सौ रुपए महीना देना होता है। विद्यालय विकास नीति के रूप में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों को 500 रूपए महीना भरना होता है।

कैटेगरी के हिसाब से छूट

केंद्रीय विद्यालय में कैटेगरी के हिसाब से फीस में छूट भी दी जाती है। कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं के लिए ट्यूशन और कंप्यूटर फीस नहीं लगती और विद्यालय विकास निधि भी नहीं ली जाती। एससी एसटी छात्रों की ट्यूशन और कंप्यूटर फीस के साथ विद्यालय विकास निधि माफ होती है।

KVS कर्मचारियों के बच्चों से भी यह तीनों फीस नहीं ली जाती हैं। इसके अलावा सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के बच्चे, शहीद दिव्यांग सैनिकों के बच्चे, बीपीएल कार्ड धारकों के बच्चे, दिव्यांग छात्रों, कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड से ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फंड और विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाती। विद्यालय की ओर से एक शैक्षणिक सत्र के लिए इमरजेंसी सहायता के रूप में विद्यालय विकास निधि में छूट भी दी जाती है।

कैसे करें फीस का भुगतान

स्कूल की फीस का भुगतान अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए KVS के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2026 27 के लिए केंद्रीय विद्यालय की फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है। अभिभावक चाहे तो यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर फीस जमा कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews