CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, परीक्षा का शेड्यूल जारी, 7 दिनों में खत्म होंगे एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल

सीयूईटी यूजी का शेड्यूल एनटीए ने जारी कर दिया है। सीबीटी और पेन एण्ड पेपर मोड में 16 शिफ्टों में एग्जाम आयोजित होंगे। कुल 60 टेस्ट पेपर्स की परीक्षा होगी।
cuet ug 2024

CUET UG 2024 Time Table: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। पहली बार कॉमम यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम-अंडर ग्रेजुएट 7 दिनों में खत्म होने वाले हैं। एग्जाम 15 मई से शुरू होंगे और 24 मई को समाप्त हो जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में हो रहा है। सीबीटी और पेन एण्ड पेपर मोड में 16 शिफ्टों में एग्जाम आयोजित होंगे। कुल 60 टेस्ट पेपर्स की परीक्षा होगी, सबके लिए 45 मिनट का समय का दिया है। हालांकि अकाउन्टन्सी, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इन्फॉर्मैटिक्स प्रैक्टिस, मैथेमटिक्स, केमिस्ट्री और जनरल टेस्ट के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगया।

13.48 लाख छात्र देंगे परीक्षा

हालिया आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 13.48 लाख छात्रों ने सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। परीक्षा का आयोजन देशभर के 380 शहरों और देश के बाहर 26 शहरों में होगा। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला स्नातक प्रोग्राम के लिए देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विश्विद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में होगा।

हेल्पडेस्क का हुआ गठन

उम्मीदवारों के हित में एनटीए सीयूईटी यूजी हेलपडेस्क का भी गठन किया है। जानकारी के लिए छात्र 011-407590000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

चेक करें पूरा टाइम टेबल

15 मई को केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट परीक्षा का आयोजन होगा। 16 मई को इकोनॉमिक्स, हिन्दी, फिजिक्स और मैथमैटिक्स विषय की परीक्षा होगी। 17 मई को भूगोल, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। 18 मई को इतिहास, पॉलिटिकल साइंस और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 21 मई को कन्नड़, पंजाबी, ओड़िया, तेलुगु, अरबी, चाइनीज, फ्रेंच, कोंकणी, कश्मीरी समेत 16 भाषाओं की परीक्षा शिफ्ट 1 में आयोजित होगी। इस दिन दूसरे शिफ्ट में फाइन आर्ट्स और संस्कृत की परीक्षा होगी। वहीं तीसरे शिफ्ट में साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। टाइम टेबल का पीडीएफ़ नीचे दिया गया है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews