Hindi News

 CUET UG स्कोर से इन टॉप 5 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, काउंसलिंग तारीख सामने आई, चेक करें शेड्यूल 

Published:
सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को काउन्सलिंग में शामिल होना होगा। मेरिट लिस्ट संस्थान जारी करेंगे। कई विश्वविद्यालयों ने तारीख भी घोषित कर दी है। यूनिवर्सिटी-वाइज़ शेड्यूल के बारे में यहाँ बताया गया है-
 CUET UG स्कोर से इन टॉप 5 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन, काउंसलिंग तारीख सामने आई, चेक करें शेड्यूल 

AI Generated Image

सीयूईटी यूजी रिजल्ट घोषित हो चुका है। प्रतिभागी यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस लिस्ट में इस 49 यूनिवर्सिटी शामिल हैं। टॉप-5 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए काउन्सलिंग तारीख सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, बीएचयू, जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस में सफल उम्मीदवार सही समय पर रजिस्ट्रेशन और एडमिशन से संबंधित अन्य काम पूरा करना होगा।

डीयू फेज-1 सीएसएएस के लिए वरीयता भरने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है। अगस्त से दूसरे सप्ताह तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फेज-1 सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई को जारी होगा। 23 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान कर पाएंगे। रिक्त सीटों को 24 जुलाई को डिस्प्ले होगा। फेज-2 के लिए सीट अलॉटमेंट 28 जुलाई को जारी होगा। 31 जुलाई और 1 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान किया जा सकता है।

अन्य विश्वविद्यालयों में कब होगी काउन्सलिंग? (CUET UG 2025)

  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी ने भी एडमिशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। इस हफ्ते काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। फेज-1 के लिए जुलाई के चौथे सप्ताह तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जुलाई/अगस्त में सीट अलॉटमेंट जारी होगा। जल्द ही डिटेल शेड्यूल जारी होगा।
  • जामिया मिलिया इस्लामिया भी काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन इस सप्ताह शुरू हो सकता है। काउन्सलिंग अगस्त में शुरू होगी।
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भी फेज-1 काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस फिलहाल जारी है। 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट भी इसी महीने जारी होगा। शेड्यूल जल्द ही जारी होगा।
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी सीयूईटी यूजी काउन्सलिंग प्रोसेस अगस्त में होगी। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे।

काउन्सलिंग प्रक्रिया को समझ लें 

जिन भी उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा पास की है, उन्हें ही काउन्सलिंग प्रोसेस में शामिल होने की अनुमति होगी। प्रत्येक प्रतिभागी यूनिवर्सिटी इस प्रोसेस की जानकारी और शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडीडेट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन काउन्सलिंग में शामिल होंगे। शुल्क का भुगतान करना होगा। संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं मार्कशीट, जाति/कैटेगरी प्रमाण पत्र, सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews