Hindi News

6-7 जून के लिए CUET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

Last Updated:
30 मई को तकनीकी कारणों स्थगित सीयूईटी यूजी परीक्षा भी 6 और 7 जून को आयोजित होने वाली है। एनटीए ने प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। इसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
6-7 जून के लिए CUET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 और 7 जून को आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी के लिए प्रवेश पत्र (CUET UG Admit Card) जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

छात्रों की मदद के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग से संबंधित समस्याओं के लिए 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा 6-7 जून को 

28 मई को बकरीद के कारण स्थगित परीक्षा 31 मई और 6-7 जून को एनटीए ने आयोजित करने का ऐलान किया था। 31 मई का एग्जाम समाप्त हो चुका है।  30 मई शिफ्ट-1 के दौरान परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के लिए प्रभावित छात्रों के लिए भी परीक्षा भी 6-7 जून को होगी। एनटीए ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।

30 मई को शिफ्ट-1 के लिए परीक्षा केंद्रों पर  73,106 उम्मीदवार मौजूद थे, जिन्होंने बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया था। लेकिन जब दोबारा परीक्षा आयोजित की गई तब केवल 69,341 उम्मीदवार ही शामिल हुए। 3,765 उम्मीदवार जो परीक्षा केंद्रों पर मौजूद थे और उन्होंने बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही उम्मीदवार वापस लौट गए थे। अब इन छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित हो रही है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • स्टेप-1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • स्टेप-2: होमपेज पर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3: लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्टेप-4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • स्टेप-5: प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।

परीक्षा का पैटर्न

सीयूईटी यूजी का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। प्रत्येक उम्मीदवार को 5 विषयों में शामिल होने की अनुमति होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी, प्रश्नों की संख्या 50 होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

20260601958335840
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews