DU PG Admission 2024 : DU ने जारी किया दूसरे राउंड के Seat Allotment का रिजल्ट, यहां जानें कैसे देखें

DU PG Admission 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम अब जारी कर दिया गया है। अगर ऐसे में आप भी इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब समाप्त हुआ। आइए जानें इससे जुड़े सभी विवरण और महत्वपूर्ण तारीखें...
college admission

DU PG Admission 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी कर दिया है। छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है, जो बेसब्री से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अगले चरण की प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इस अलॉटमेंट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरण और शेड्यूल।

दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित हो जाने के बाद अब जो छात्र दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने CUET UG पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

छात्र अपने सीट अलॉटमेंट के परिणाम को निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
PG Admission सेक्शन में जाएं: PG Admission 2024 सेक्शन में जाकर ‘Round 2 CSAS result’ के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करें: इसके बाद, आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपने CUET UG पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
परिणाम देखें: सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब, आपका राउंड 2 CSAS रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और प्रिंट लें: DU PG 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

सीट अलॉटमेंट के परिणाम के बाद, छात्रों को अगले चरणों का पालन करना होगा:

दस्तावेज़ सत्यापन और स्वीकृति: कॉलेज 8 जुलाई तक छात्रों के आवेदन को सत्यापित और स्वीकृत करेगा।
शुल्क का भुगतान: अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए छात्रों को 9 जुलाई को शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स की लगभग 13 हजार सीटों को इस एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय उन छात्रों को मिड-एंट्री एडमिशन प्रदान करेगी जो DU CSAS एप्लीकेशन के दौरान आवेदन नहीं कर पाए थे। आवेदन विंडो admission.uod.ac.in पर उपलब्ध होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews