स्वयं पोर्टल भारत सरकार की खास पहलों में से एक है। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस प्लेटफार्म पर अलग-अलग विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम (Free Cyber Security Courses) बिना किसी फीस उपलब्ध होते हैं। देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर द्वारा पढ़ाई करवाई जाती है। हाल ही में पोर्टल पर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इस लिस्ट में “साइबर सिक्योरिटी, टूल्स, टेक्निक्स और काउंटर मेजरस”, “इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी” और “इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी” शामिल हैं।
सूची में शामिल दो पाठ्यक्रमों को इग्नू ऑफर कर रहा है। इनकी शुरुआत 1 जनवरी 2026 से होने वाली है। इन्हें केवल 12 महीने में पूरा किया जा सकता है। एनरोलमेंट की तारीख 28 फरवरी 2026 है। वहीं एक पाठ्यक्रम एनपीटीईएल द्वारा ऑफर किया जा रहा है, जो स्वयं पोर्टल के नेशनल को-ऑर्डिनेटर में से एक है।
कोर्स से कैसे जुड़े?
- पहले स्वयं पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर साइन इन/ रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रोफाइल क्रिएट करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाठ्यक्रम को सर्च और सेलेक्ट करें।
- कोर्स के बारे में अच्छे से समझने के बाद ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
इग्नू ऑफर कर रहा ये 2 कोर्स
“साइबर सिक्योरिटी टूल्स , टेक्निक्स एंड काउंटर मेजरस” इग्नू ऑफर कर रहा है। डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ नीलेश के मोदी द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगेगा। यह एक सर्टिफिकेट लेवल का प्रोग्राम है, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी से होगी। वहीं समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। इंग्लिश माध्यम में इस उपलब्ध यह पाठ्यक्रम चार क्रेडिट प्वाइंट्स का ह।
“इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी” नाम का पाठ्यक्रम भी इग्नू ऑफर कर रहा है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी प्रोफेसर डॉ जितेंद्र पांडे द्वारा पढ़ाई करवाई जाए। यह भी इंग्लिश माध्यम उपलब्ध है। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह लगता है। यूजी लेवल का यह प्रोग्राम कर क्रेडिट प्वाइंट्स का है, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। दोनों कोर्स में छात्रों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुछ फीस भी भरनी पड़ सकती है। जबकि एनरोलमेंट और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ़्त होती है।
NPTEL ऑफर कर रहा यह कोर्स
इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी नाम पाठ्यक्रम एनपीटीईएल ऑफर कर रहा है। NLSAR यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ के प्रोफेसर द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। अब तक 338 स्टूडेंट इसे ज्वाइन कर चुनीं हैं। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। यूजी और पीजी लेवल के स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी शुरुआत 16 फरवरी 2026 को होगी। समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। एनरोलमेंत की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसके लिए स्टूडेंट्स 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह एक सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, जिसके लिए पढ़ाई और इनरोल में पूरी तरीके से फ्री होता है। लेकिन सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।






