शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल आईआईटी और एनआईटी डेटा साइंस से संबंधित संबंधित पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। जिन्हें स्टूडेंट बिना किसी शुल्क ऑनलाइन ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए केवल पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत जनवरी या फरवरी में होने वाली है। एनरोलमेंट, परीक्षा और क्लासेस की तारीख घोषित हो चुकी है।
फ्री पाठ्यक्रमों (Free Data Science Courses) की सूची में “डेटा साइंस फॉर इंजिनियर्स”, “डेटा साइंसेज: वेयरहाउसिंग एंड डेटा माइनिंग”, “एक्सप्लोरेट्री डेटा एनालिसिस फॉर डेटा साइंस विद आर सॉफ्टवेयर” और “पायथन फॉर डेटा साइंस” शामिल हैं।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर साइन इन/रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहाँ जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
- इसके बाद कोर्स को सर्च और सेलेक्ट करें। फिर “Join” बटन पर क्लिक करके कोर्स से जुड़ें।
कोर्स के बारे में जानें
डेटा साइंस फॉर इंजिनियर्स:- यह कोर्स आईआईटी मद्रास द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इसे 474 स्टूडेंट ज्वाइन कर चुके हैं। इसे 18 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। दो क्रेडिट पॉइंट का यह पाठ्यक्रम अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का है। इसकी शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होगी, समापन 13 मार्च 2026 को होगा। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 26 जनवरी 2026 है। वहीं परीक्षा 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
डेटा साइंसेज: वेयरहाउसिंग एंड डेटा माइनिंग:- यह पाठ्यक्रम एनआईटी पुडुचेरी ऑफर कर रहा है। अब तक इससे 33 लर्नर्स जुड़ चुके हैं। इसे 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। डिप्लोमा लेवल के पाठ्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। वहीं अंत 30 अप्रैल 2026 को होगा। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है।
एक्सप्लोरेट्री डेटा एनालिसिस फॉर डेटा साइंस विद आर सॉफ्टवेयर:- यह पाठ्यक्रम आईआईटी कानपुर ऑफर कर रहा है। अब तक 144 लर्नर्स पाठ्यक्रम से जुड़ चुके हैं। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगेगा। प्रोग्राम की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। समापन 10 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पायथन फॉर डेटा साइंस:- यह कोर्स आईआईटी मद्रास द्वारा ऑफर किया जा रहा है। 1601 स्टूडेंट अब तक इससे जुड़ चुके हैं। इसे केवल चार सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। इसकी शुरुआत 19 जनवरी 2026 से होगी। वहीं इसका समापन 13 फरवरी 2026 को होगा। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 26 जनवरी 2026 है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।






