टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का सुनहरा अवसर, फ्री में सीखें Google माइक्रोसॉफ्ट के ये कोर्स

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए Google माइक्रोसॉफ्ट द्वारा फ्री में कुछ कोर्सेज करवाए जा रहे हैं। इन कोर्स को करने वाले छात्रों को कंपनी द्वारा अच्छी सैलरी पैकेज भी दी जाती है। यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो पूरी खबर को विस्तार से पढ़ें...
Google Microsoft Free Courses

Google Microsoft Free Courses : 12th खत्म होने के बाद अक्सर बच्चे करियर को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि वह कौन सी पढ़ाई करें कि भविष्य में उन्हें अच्छी नौकरी मिले। कुछ छात्र इंजीनियरिंग करते हैं, तो कुछ मेडिकल फील्ड में अपना भविष्य देखते हैं।

कुछ छात्र टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। यदि आप भी उनमें शामिल है, तो आज की खबर आपके लिए हेल्पफुल हो सकती है।

फ्री में सीखें ये कोर्स (Google Microsoft)

आज हम आपको गूगल माइक्रोसॉफ्ट के कुछ कोर्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में सीख सकते हैं। इसके लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सर्विसनाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2028 तक भारत के टेक क्षेत्र में लगभग 27 लाख नौकरियां विकसित होंगी। इनमें AI महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

माइक्रोसॉफ्ट एआई फंडामेंटल्स कोर्स

यदि आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज है और आप एआई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी चाहते हैं, तो आप माइक्रोसॉफ्ट एआई फंडामेंटल्स कोर्स (Microsoft AI Fundamentals Training) कर सकते हैं। इस कोर्स के माध्यम से आपको मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन: माइक्रोसॉफ्ट लर्न वेबसाइट

गूगल एआई एंड मशीन लर्निंग क्रैश कोर्स

आप गूगल एआई एंड मशीन लर्निंग क्रैश कोर्स (Google AI Machine Learning Crash Course) फ्री में सीख सकते हैं। इसमें आपको एल्गोरिथम के बारे में सिखाया जाएगा। इसके अलावा, आप डाटा एनालिसिस भी कर पाएंगे। इसके लिए आपको गूगल फॉर डेवलपर्स साइट पर जाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन करवा कर आप इस फ्री कोर्स का लाभ उठा सकते हैं। टेक क्षेत्र में इस कोर्स की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और इसके लिए अच्छी सैलरी भी कंपनी द्वारा ऑफर की जाती है।

यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन: गूगल फॉर डेवलपर्स साइट

अमेजॉन एआई एंड मशीन लर्निंग फाउंडेशन कोर्स

इसके अलावा, आप अमेजॉन एआई एंड मशीन लर्निंग फाउंडेशन कोर्स (Amazon AI and Machine Learning) कर सकते हैं। इसमें आपको प्रोग्रामिंग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। इसमें आप एडब्लूएस क्लाउड टूल्स का इस्तेमाल करना बेहतर तरीके से सीख पाएंगे। इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छी सैलरी पैकेज पर काम कर सकते हैं।

यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन: अमेजॉन वेब सर्विसेज और उडेसिटी

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews