GATE 2024 के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

GATE 2024 Registration

GATE 2024 Registration: भारतीय विज्ञान संस्थान की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस बार बेंगलुरु की संस्थान द्वारा यह परीक्षा करवाई जाने वाली है और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। वेबसाइट पर इसका पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है और बता दिया गया है कि रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा कब से कब आयोजित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक गेट की परीक्षा 3 से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया पेपर भी जोड़ा जाने वाला है। 3, 4, 10 और 11 फरवरी को सुबह 9:30 से 12:30 और शाम ढाई से 5:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इन विषयों के लिए होती है परीक्षा

गेट की परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, साइंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज जैसे ग्रेजुएशन विषयों के उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के स्कोर के जरिए वह इन सभी विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा सब्जेक्ट में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा वित्तीय सहायता के लिए भी कई जगह पर इस परीक्षा के अंकों की जरूरत पड़ती है।

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद पंजीकरण के लिंक खोलना होगी।
  • यहां पर अपनी जानकारी डालने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें और लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने पर आपको यहां आवेदन फार्म दिखाई देगा। इसमें अपनी सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और इसकी एक प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews