आईआईटी गुवाहाटी ने 22 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके अलावा रिस्पांस यूआरएल और मास्टर प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://gate2026.iitg.ac.in या GOAPS पोर्टल (goaps.iitg.ac.in) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
गेट 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को हुआ था। एडमिट कार्ड 13 जनवरी को जारी किए गए थे। वहीं आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से लेकर 7 अक्टूबर 2025 तक जारी थी। उम्मीदवारों को लेट फीस के साथ 13 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया गया था। करेक्शन पोर्टल 28 अक्टूबर 2025 से लेकर 10 नवंबर 2025 तक एक्टिव था। आवेदकों को एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का मौका मिला था।
उत्तर कुंजी के जरिए कैंडिडेट्स को अपेक्षित अंकों की गणना करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भी जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। बता दें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक या दो अंक मिलेंगे। एक वाले प्रश्नों के लिए 1/3 और 2 अंकों के प्रश्न के लिए 2/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर नोटिफिकेशन के सेलक्षण में जाकर गेट 2026 आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां एनरोलमेंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर उत्तर पूंजी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें।
- संभावित स्कोर की गणना करें।
- जरूरत पड़ने पर उस प्रश्न को सेलेक्ट करें, जिस पर आप चैलेंज करना चाहते हैं।
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और डेडलाइन के भीतर आपत्ति दर्ज करें।
कब आएगा रिजल्ट?
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च 2026 को जारी होगा। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके आधार पर आईआईटी, IISCs समेत अन्य यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एमई/एमटेक/पीएचडी जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा।






