Hindi News

GATE 2026 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? IIT गुवाहाटी ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
गेट 2026 परीक्षा के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी। सिलेबस जारी हो चुका है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
GATE 2026 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? IIT गुवाहाटी ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड 

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आईआईटी गुवाहाटी ने सिलेबस जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी की घोषणा की गई थी। इस बार इंजीनियरिंग साइंसेज पेपर में नया सेक्शनल पेपर “एनर्जी साइंस XE-I” को शामिल किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। वहीं लेट फीस के साथ पंजीकरण की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है। कुल 30 पेपर शामिल किए गए हैं।  प्रत्येक उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर का हिस्सा बन सकते हैं। चुनिंदा 2 पेपर कॉम्बिनेशंस की अनुमति दी जाएगी। 3 वर्षों तक स्कोर को वैलिड माना जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज “गेट पेपर्स” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आप गेट 2026 टेस्ट पेपर एंड सिलेबस ऑप्शन को चुनें।
  • स्क्रीन पर सभी विषयों की लिस्ट नजर आएगी। टेस्ट पेपर कोड पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सिलेबस का पीडीएफ खुलेगा। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

परीक्षा का पैटर्न 

परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया होगा। इसका माध्यम इंग्लिश होगा। परीक्षा 3 घंटे की होगी।विषयों की संख्या भी 30 होगी। प्रत्येक पेपर में 2 सेक्शन होंगे, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड और कैंडिडेट द्वारा चयनित विषय शामिल होगा। बहुविकल्पीय, मल्टी सिलेक्ट क्वेश्चन और न्यूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी दी जाएगी। एक अंक के प्रश्न के लिए 1/3 और दो अंक के लिए 2/3 नेगेटिव मार्किंग होगी। MSQ और एनएटी  प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

कब होगी परीक्षा?

गेट 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया जाएगा। एग्जाम सिटी की घोषणा अब तक नहीं की गई है।अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च 2026 को की जाएगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews