MP के युवाओं के लिए अच्छी खबर, राज्य लोक सेवा परीक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित, जानें नियम-प्रक्रिया

up board

MPPSC/ state civil service exam :  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य लोक सेवा परीक्षा के पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके तहत पात्र 50 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा ।प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.bcwelfare.mp.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जाकर आवेदन कर सकते है।

अगस्त से मिलेगा प्रशिक्षण

दरअसल, प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली किंतु आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं से राज्य सेवा परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण के लिये आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। प्रशिक्षण अवधि 2 माह 15 दिवस की होगी।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का नि:शुल्क प्रशिक्षण 21 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

ऐसे करें आवेदन, जानिए नियम-शर्ते

प्रशिक्षण सत्र में 50 प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। भोपाल से बाहर के पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को पंजीयन के बाद प्रशिक्षण अवधि के लिये नि:शुल्क छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। पात्रता प्रमुख शर्तों में मध्यप्रदेश का मूल निवासी और राज्य शासन द्वारा घोषित पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.bcwelfare.mp.nic.in पर उपलब्ध है।पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड, भोपाल में स्थित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews