सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने में 4 दिन का समय बाकी है। कई छात्र (CBSE Board Exam 2025) परीक्षा के लिए तैयार हो चुके हैं।कक्षा 12वीं में होम साइंस विषय काफी प्रसिद्ध है। ज्यादातर छात्र इसे विकल्प के रूप में चुनते हैं।
इस बार होम साइंस की परीक्षा 3 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जाएगी। थ्योरी का पेपर 70 अंकों का होगा। जिसकी अवधि 3 घंटे होगी। प्रश्नों की संख्या 35 होगी। 30 अंक प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के लिए होता है। कुछ ऐसे छात्र हैं, जिन्हें होम साइंस का विषय कठिन लगता है। व्यावहारिक अनुभव, अवधारणाओं और पाठ्यक्रम को समझने में परेशानी होती है। तैयारी सही से हो तो गृह विज्ञान थ्योरी में फुल मार्क्स भी प्राप्त किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके छात्र होम साइंस विषय में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
1MPESB Vacancy: 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स
2kvs admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की अधिसूचना जल्द होगी जारी, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
3बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता
4JNVST Admit Card 2026: कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली विंटर बाउंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
ऐसे करें तैयारी
- होम साइंस विषय के पूरे सिलेबस को समझें। चैप्टर या टॉपिक्स के वैटेज के हिसाब से परीक्षा की तैयारी आप कर सकते हैं। पोषण और शिशुगृह दोनों चैप्टर पर विशेष ध्यान दें। महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान करें।
- छात्रा जो भी पढ़े उनके शॉर्ट नोट्स, फ्लैश कार्ड और चार्ट बनाएं। इसे आपको याद करने में मदद मिलेगी। फाइनेंस के लिए फ्लैश कार्ड और न्यूट्रिशन टॉपिक के लिए चार्ट का इस्तेमाल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
- परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीआरटी टेक्सबुक और अपने नोट्स को अच्छे से पढ़ें। किसी अन्य रेफरेंस बुक पर निर्भर ना रहें। महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को हाईलाइट जरूर करें।
- परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र सॉल्व जरूर करें। सीबीएसई के वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर पेपर्स का अभ्यास भी छात्र कर सकते हैं। इसे आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान आप कर पाएंगे।
- किसी भी टॉपिक को पढ़ें फिर लिखें। इससे आपको चीजें लंबे समय तक याद रहेंगी। होम साइंस विषय को असली जीवन से जोड़कर भी आप समझ सकते हैं।
परीक्षा के दिन जरूर करें ये काम
- परीक्षा के दिन प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें उसके बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें।
- हैंडराइटिंग का खास ख्याल रखें। उत्तर पुस्तिका को गंदा न करें।
- चार्ट चार्ट और डायग्राम को साफ-सुथरा और स्पष्ट बनाएं।
- अपने उत्तर को समर्थन देने के लिए उदाहरण जरूर लिखें। डायग्राम या चार्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- पेपर लिखते समय समय का खास ख्याल रखें। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। एमसीक्यू प्रश्नों पर अधिक समय बर्बाद न करें।