Hindi News

IAF ने जारी किया AFCAT 2 Exam 2024 का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आपने भी एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) 2024 में भाग लिया था? यदि ऐसा है तो हम आपको बता दें कि IAF द्वारा इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
IAF ने जारी किया AFCAT 2 Exam 2024 का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। दरअसल इस साल AFCAT-2 परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 9, 10 और 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। दरअसल इस परीक्षा के उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में अधिकारियों की भर्ती करना है।

दरअसल भारतीय वायु सेना ने AFCAT-2 परीक्षा 2024 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी किया है। वहीं अब परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अपने परिणाम को यहां से देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार AFCAT-2 2024 परीक्षा 9 से 11 अगस्त के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2024 को जारी किए गए थे। जानकारी दे दें कि यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की रखी गई थी। वहीं इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इसके साथ ही परिणाम आ जाने के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जानिए कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट चेक

वहीं AFCAT-2 2024 परीक्षा का परिणाम देखने के लिए अब उम्मीदवारों को सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर ‘लॉगिन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा, वहीं उन्हें अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा, जिसे उन्होंने आवेदन के समय उपयोग किया था। जानकारी के अनुसार सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, उनका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। वहीं इसके बाद, उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परिणाम को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews