इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा (ICAI CA Exam 2026) का परिणाम 1 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org या https://icai.nic.in/caresult/final/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिटल रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 5,7 और 9 जनवरी को किया गया था। ग्रुप-2 परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, जेंडर, कैटेगरी, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, कोर्स और परीक्षा का नाम, परीक्षा सेशन/साल, रोल नंबर, कोर्स, ग्रुप का नाम, पेपर और प्राप्त स्कोर, रिजल्ट स्टेटस और टोटल मार्क्स जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।
टॉप-3 उम्मीदवारों के नाम
इस बार कुल 7,590 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। करनाल की दीक्षा गोयल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें का फाइनल परीक्षा में 600 अंकों में से 486 अंक (81%) प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर अनिरुद्ध गर्ग हैं, उन्हें 75.33 प्रतिशत यानी 600 में से 452 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर नई दिल्ली के ऋषभ जैन और सोनपथ के के ध्रुव देम्बला हैं। दोनों को 600 में से 451 अंक प्राप्त हुए हैं।
कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल?
सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा में कुल 53,652 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 11,283 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 21.03% रहा। वहीं ग्रुप-2 में 38,169 उम्मीदवार शामिल हुए थे, 3,726 उम्मीदवारों ने एग्जाम पास किया है। पासिंग प्रतिशत 9.76 प्रतिशत रहा। वहीं दोनों ग्रुप की परीक्षा में 22,253 का उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें से 2,446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 10.97% रहा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर सीए फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट/मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्कोरकार्ड नजर आएगा। विषयवार अंक चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।







