इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीएमए जून 2026 परीक्षा (ICMAI CMA Exam 2026) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.icmai.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए बिना लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है। वहीं 500 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवार 11 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। सीएमए फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन की डेडलाइन 15 अप्रैल को खत्म होगी। लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 22 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।
एक ग्रुप के लिए फाइनल परीक्षा की फीस 1800 रूपये है। इंटरमीडिएट के लिए 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। दो ग्रुप के लिए का फाइनल परीक्षा की फीस 3,200 रुपये निर्धारित की गई है। इंटरमीडिएट परीक्षा की फीस 2800 रुपये है। सीएमर फाउंडेशन परीक्षा की फीस 1,500 रुपये निर्धारित की गई है।
सीएमए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 11 जून से लेकर 18 जून के बीच होगा। फाइनल एग्जाम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
सीएमए फाइनल परीक्षा का शेड्यूल
- 11 जून- कॉरपोरेट एंड इकोनॉमिक्स लॉ (पी-13)
- 12 जून- कॉस्ट एंड मैनेजमेंट ऑडिट (पी-17)
- 13 जून- स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट
- 14 जून- कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिर्पोटिंग (पी-18)
- 15 जून- डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन (पी-15)
- 16 जून- इनडायरेक्ट टैक्स लॉ एंड टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिसेस
- 17 जून- स्ट्रैटेजिक कॉस्ट मैनेजमेंट (पी-16)
- 18 जून- तीन में से कोई भी इलेक्टिव पेपर
सीएमए इंटर परीक्षा कार्यक्रम
- 11 जून- बिजनेस लॉ एंड एथिक्स (पी-05)
- 12 जून- ऑपरेशंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट
- 13 जून- फाइनेंशियल अकाउंटिंग
- 14 जून- कॉरपोरेट अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग
- 15 जून- डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट टैक्सेशन
- 16 जून- फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड बिजनेस डेटा एनालिटिक्स
- 17 जून- कॉस्ट अकाउंटिंग
- 18 जून- मैनेजमेंट अकाउंटिंग
सीएमए फाउंडेशन परीक्षा कब?
सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। पेपर-1 यानी फंडामेंटल्स ऑफ बिजनेस लॉ एंड बिजनेस कम्युनिकेशन होगा। इसमें 100 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 (फंडामेंटल्स ऑफ फाइनेंशियल एंड कॉस्ट अकाउंटिंग) इसमें भी 50 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे, पेपर कुल 100 अंक का होगा। वहीं दोपहर 2:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक पेपर 3 (फंडामेंटल्स ऑफ बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स) और पेपर-4 (फंडामेंटल्स ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट) का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा। 50-50 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे।
FOUNDATION_June_2026





