ICSE ISC Improvement Exam: सीआईएससीई 10वीं-12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 जुलाई से एग्जाम शुरू, चेक करें टाइम टेबल

CISCE बोर्ड दसवीं और बारहवीं इंप्रूवमेंट परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो चुका है। परीक्षा का आरंभ 1 जुलाई से होगा।
ICSE ISC Improvement Exam

ICSE ISC Improvement Exam: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने दसवीं और बारहवीं  इंप्रूवमेंट परीक्षा का टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट https://cisce.org/ पर जारी कर दिया है। 10वीं (ICSE) सुधार परीक्षा 1 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक चलेगी। 12वीं (ISC) सुधार परीक्षा 1 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक चलेगी।

कक्षा 10वीं के लिए अभी विषयों की परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। एग्जाम सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। वही 12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम और 5:00 बजे समाप्त होगी।

आईसीएसई कक्षा 12वीं टाइम टेबल

कक्षा दसवीं के ज्यादातर विषयों की परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सेकंड लैंग्वेज के लिए 3 घंटे और गणित के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।

  • 1 जुलाई- इंग्लिश लैंग्वेज (इंग्लिश पेपर 1)
  • 2 जुलाई- लिटरेचर इन इंग्लिश (इंग्लिश पेपर-2)
  • 3 जुलाई- हिस्ट्री और सिविक्स (एचसीजी पेपर 1)
  • 4 जुलाई- भूगोल (एचसीएस पेपर 2)
  • 5 जुलाई- सेकंड लैंग्वेज (3 घंटे)
  • 8 जुलाई-गणित (2.5 घंटे)
  • 9 जुलाई-केमिस्ट्री और फिजिक्स- साइंस पेपर 1 और कमर्शियल स्टडीज
  • 10 जुलाई- केमिस्ट्री- साइंस पेपर 2 और इकोनॉमिक्स
  • 11 जुलाई- बायोलॉजी साइंस पेपर 3 और एनवायरमेंटल साइंस
  • 12 जुलाई- ग्रुप 3 इलेक्टिव- फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर, एप्लीकेशन,इकोनॉमिक्स एप्लीकेशन, कमर्शियल एप्लीकेशन, आर्ट इंडियन डांस, टेक्निकल ड्राइंग एप्लीकेशन

ICSE ISC Improvement Exam

आईएससी कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

कक्षा 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा  के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। केवल 15 और 16 जुलाई को एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होंगे। आर्ट पेपर दो और आर्ट पेपर 2 की परीक्षा  सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी। सुधार परीक्षा के दौरान 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। सुबह 9:00 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सुबह 8:45 पर ही दिए जाएंगे। दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र दोपहर 1:45 बजे दिए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews