IGNOU ने दिया एडमिशन रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, जल्दी करें आवेदन

IGNOU ने दिया एडमिशन रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से पढ़ाई करना चाहते हैं और आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आपके लिए ये अच्छा मौका है।  आप इस मौके का लाभ उठाकर जल्दी से एडमिशन ले सकते हैं।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU)  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर एडमिशन और री रजिस्ट्रेशन के बढ़ाये जाने की जानकारी पोस्ट की है। IGNOU के ट्वीट के मुताबिक ऑनलाइन कार्यक्रम और ओपन डिस्टेंस लर्निंग दोनों के लिए एडमिशन एवं री रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें – Jobs: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! अच्छे स्टीपेंड के साथ मिल रहा है अप्रेन्टिस का मौका

IGNOU के ट्वीट में बताया गया है कि जनवरी 2022 सेशन अब 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।  इसलिए इच्छुक व्यक्ति 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ट्वीट में लिंक भी शेयर की गई जिस पर क्लिक कर आपको सभी जरुरी जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Congress में नई नियुक्तियां, इन्हें मिली जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट

आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी 2022 सेशन के लिए एडमिशन और री रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 5 मार्च थी। जिसे बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – सज्जन सिंह वर्मा ने गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से की ये मांग

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews